Ro no D15139/23

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने पार्षदों के साथ वार्डों में किया बूथ स्तरीय निरीक्षण

*पात्र मतदाताओं को नाम जोड़ने के दिए निर्देश*

कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने पार्षदों के साथ नगर के विभिन्न वार्डों के बूथों का निरंतर दौरा कर रहे हैं। दौरे के दौरान उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) से मुलाकात कर मतदाता सूची के शत-प्रतिशत परीक्षण एवं पात्र व्यक्तियों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए निर्देश दिए है।

*लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची में नाम आवश्यक-चंद्रप्रकाश*
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हर पात्र व्यक्ति के मतदाता सूची में दर्ज होने से होती है। नगर के किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटना नहीं चाहिए। बूथ स्तर पर सक्रियता और पारदर्शिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में प्रत्येक बूथ को 100% मतदान जागरूकता का लक्ष्य बनाकर कार्य करना होगा, जिससे लोकतांत्रिक प्रणाली सुदृढ़ हो सके।नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि लोकतंत्र की सशक्तता का आधार सटीक मतदाता सूची है। हर पात्र नागरिक का नाम सूची में दर्ज होना आवश्यक है ताकि कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित समय-सीमा में संचालित किया जाएगा। उन्होंने पार्षदों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने वार्डों में नागरिकों को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रति जागरूक करें और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम जुड़वाने में सहयोग दें।

*समस्याओं का किया निराकरण*
इस दौरान नगर के अनेक नागरिकों ने मतदाता सूची से संबंधित अपने प्रपत्र एवं समस्याएं भी प्रस्तुत कीं, जिनका तत्काल निराकरण किया गया। BLOs को विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि नए पात्र मतदाता (18+) का नाम अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए, पात्र महिला मतदाताओं एवं वरिष्ठ नागरिकों का नाम सूची में पूर्ण रूप से दर्ज हो, किसी भी कारण से छूटे हुए नामों का फॉर्म-6, 7, 8 के माध्यम से अद्यतन किया एवं घर-घर सत्यापन अभियान को और गति प्रदान किए जाने को कहा। निरीक्षण के दौरान पार्षदों सहित नगर के बुद्धिजीवी, व्यापारी एवं महिलाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशासनिक टीम को सहयोग प्रदान किया।

*नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने की अपील*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण कार्य है उन्होनें कवर्धा शहर के नागरिकों को अपील किया है कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम जारी है आपके वार्ड में एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा मतदाता सूची परीक्षण संबंधी जानकारी दी जायेगी एवं प्रपत्र फार्म भी दिया जायएल रहा है जिसे सावधानी पूर्वक भरकर संबंधित के पास ही जमा करें। ताकि आपका नाम निर्वाचन हेतु मतदाता सूची दर्ज हो सके। हम सबका कर्तव्य है कि नगर के हर नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाकर लोकतंत्र को मजबूत करें।

  • Related Posts

    भोरमदेव पदयात्रा की तैयारी जोरों-शोरों से

    पदयात्रा को ऐतिहासिक यात्रा बनाने के लिए जुटा शासन-प्रशासन और जनसमुदाय*   *बूढ़ा महादेव मंदिर कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक 18 किलोमीटर की पदयात्रा में कांवड़ियों और पदयात्रियों के लिए…

    Read more

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता

    पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया नगर में संचालित ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर’ ने अपने उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए