Ro no D15139/23

मेरा रेशम मेरा अभिमान अंतर्गत जिले में आयोजित किए गए कार्यक्रम

भेलवा, बिहावल और पुगराबहार में तसर कोकून उत्पादन से संबंधित पहलुओं की गई चर्चा

जशपुरनगर 12 सितम्बर 2025/ राष्ट्रीय अभियान मेरा रेशम मेरा अभिमान के अंतर्गत विगत दिवस 11 सितम्बर 2025 को जशपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसमें  भेलवा में कोकून की कटाई एवं संभाल पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें सही समय पर कटाई, कोकून की छंटाई, माला बनाना तथा ग्रेडिंग जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 60 किसानों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं पर प्रश्न पूछे। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. निधि सुखिजा द्वारा श्री श्याम कुमार, ए.डी.एस., जशपुर के सहयोग से किया गया। इसमें सी. आर. यादव, वन परिक्षेत्र अधिकारी तथा जेवियर टोको, क्षेत्रीय अधिकारी (रेशम) ने भी सहभागिता की। भेलवा क्षेत्र 32 सेरीसाइट्स एवं 750 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला हुआ है और कोकून उत्पादन का हॉटस्पॉट माना जाता है।
इसी तरह बिहावल में सेरीकल्चर प्रौद्योगिकियों पर क्षेत्रीय प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. निधि सुखिजा द्वारा श्री श्याम कुमार, ए.डी.एस. जशपुर एवं श्री संत कुमार यादव, डिमॉन्स्ट्रेटर के सहयोग से आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग 40 किसानों ने भाग लिया और आधुनिक तकनीकों को अपनाने तथा रीलिंग सीखने में विशेष रुचि दिखाई।
पुगराबहार में भी एक तसर क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर डॉ. निधि सुखिजा एवं श्री श्याम कुमार, ए.डी.एस., जशपुर उपस्थित रहे। लगभग 15 पालनकर्ताओं ने सहभागिता की और तसर पालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। किसानों को प्रेरित करने हेतु अर्जुन पौधों का वितरण भी किया गया।इन सभी कार्यक्रमों में किसानों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह देखने को मिला, जो जशपुर को तसर कोकून उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र सिद्ध करता है।

  • Related Posts

    जयमरगा के गढ़पहाड़ की गुफा में प्रागैतिहासिक काल के हैं आदिमकालीन शैलचित्र जशपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर मनोरा विकासखंड में स्थित है यह पुरातात्विक स्थल

     जशपुरनगर 03 अप्रैल 2026/ जशपुर प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण तो है ही पुरातात्विक दृष्टिकोण से भी समृद्ध है। यहां की प्राकृतिक छटा सहज ही लोगों को आकर्षित करती है। यहां पर…

    Read more

    प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

    जशपुरनगर 03 अप्रैल 2026/  कलेक्टर  रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?