Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे मकानों पर नगर पंचायत बारसूर सख्त

*51 हितग्राहियों को नोटिस, सितंबर से पहले निर्माण पूरा करने के निर्देश*

 

रायपुर, 07 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना (1.0) के तहत दंतेवाड़ा जिले की नगर पंचायत बारसूर ने वर्षों से अधूरे पड़े आवासों को पूरा कराने के लिए अभियान शुरू किया है। नगर पंचायत ने ऐसे 51 हितग्राहियों की पहचान की है, जिनके मकानों का निर्माण निर्धारित समय के बाद भी पूरा नहीं हुआ है।

 

*घर-घर पहुंचकर किया जा रहा निरीक्षण*

 

नगर पंचायत की टीम सभी अधूरे आवासों का मौके पर जाकर निरीक्षण कर रही है। निरीक्षण के बाद संबंधित हितग्राहियों को नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें सितंबर 2026 से पहले निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

*किश्त मिलने के बाद भी अधूरे हैं कई मकान*

 

नगर पंचायत के अनुसार, कई हितग्राहियों को योजना की विभिन्न किश्तों की राशि मिल चुकी है, लेकिन उन्होंने निर्माण कार्य निर्धारित स्तर तक पूरा नहीं किया। जिन हितग्राहियों को फाउंडेशन स्तर की राशि मिली थी, उन्हें लिंटल स्तर तक निर्माण करना था। छत स्तर की राशि प्राप्त करने वालों को रूफ स्तर तक तथा रूफ स्तर की राशि पाने वाले हितग्राहियों को फिनिशिंग तक निर्माण कार्य पूरा करना था। इसके बावजूद कई मकान अब भी अधूरे हैं।

 

*समय सीमा के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई*

 

मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (1.0) के सभी अधूरे आवासों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। नगर पंचायत की टीम हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें जल्द निर्माण पूरा करने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा तक निर्माण कार्य पूरा नहीं करने वाले हितग्राहियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

*योजना का उद्देश्य हर परिवार को पक्का घर*

 

प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को सुरक्षित और पक्का आवास उपलब्ध कराना है। नगर पंचायत बारसूर द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान योजना के अधूरे आवासों को जल्द पूरा कर पात्र हितग्राहियों को इसका पूरा लाभ दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4405 मिमी वर्षा दर्ज

      – जिले में आज 71.8 मिमी बारिश हुई राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के…

    Read more

    श्रमिक परिवारों को मिले शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ: श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन

      ई-केवायसी प्रक्रिया के तहत किसी भी श्रमिक का आवेदन लंबित न रहे, दिए निर्देश रायपुर, 19 अगस्त 2026/ श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन ने आज मंत्रालय महानदी भवन में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ