Ro no D15139/23

जिले के सहकारी समिति में उपलब्ध है नैनो डीएपी फसल उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों के लिए भी किफायती है नैनो डीएपी

कृषि क्रांति की नई कहानी, किसानों को समय पर राहत

कोरबा 17 जुलाई, 2025/
राज्य सरकार किसानों की समृद्धि को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व और दृढ़ संकल्प के चलते प्रदेश में खरीफ सीजन 2025 के लिए समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। परंपरागत डीएपी उर्वरक के अलावा फसल उत्पादन में सहायक नैनो डीएपी को किसानों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया गया है। जिले के सभी सहकारी समितियों में नैनो डीएपी की उपलब्धता है।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में नैनो डीएपी का भंडारण एवं वितरण अभियान योजनाबद्ध और प्रभावशाली ढंग से संचालित किया गया। जिले में अब तक 500 मिली लीटर की 8514 बोतल नैनो डीएपी का और 14233 नैनो यूरिया की उपलब्धता में से कुल 18087 बोतलें सफलतापूर्वक वितरित की जा चुकी हैं। वर्तमान में शेष 4660 बोतलें सहकारी समितियों में किसानों की सुविधा के लिए उपलब्ध रखी गई हैं।
नैनो डीएपी केवल विकल्प नहीं, बल्कि विज्ञान और नवाचार पर आधारित समाधान है। एक 500 मि.ली. की नैनो डीएपी बोतल में 45 किलो परंपरागत डीएपी के बराबर पोषक तत्व होते हैं। इसका प्रयोग मिट्टी को नुकसान पहुंचाए बिना फसल को पूर्ण पोषण प्रदान करता है, जिससे किसानों को न केवल अच्छी उपज मिल रही है, बल्कि उनकी लागत में भी कमी आई है।
सरकार और जिला प्रशासन द्वारा इस योजना को सफल बनाने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। पोस्टर, बैनर, गांवों में बैठकें और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से किसानों को नैनो डीएपी के प्रयोग, लाभ और सावधानियों की जानकारी दी जा रही है। सभी प्राथमिक सहकारी समितियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे किसानों को बिना किसी रुकावट के उर्वरक उपलब्ध कराएं और स्टॉक की नियमित जानकारी अद्यतन करें।
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार किसानों में नैनो डीएपी को लेकर कहीं अधिक भरोसा देखने को मिल रहा है। इसका मुख्य कारण प्रशासन की तैयारी, समय पर भंडारण, और निरंतर जागरूकता अभियान है। यह सुनिश्चित किया गया है कि किसानों को एक भी दिन के लिए उर्वरक की कमी का सामना न करना पड़े।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बेहतर और पर्यावरण-अनुकूल नैनो डीएपी का अधिक से अधिक उपयोग कृषि में किया जा रहा है। इससे उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और खेती को लाभ का व्यवसाय बनाया जा सकेगा।

  • Related Posts

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा वर्ष 2026-27 हेतु तिथियों की घोषणा

     कोरबा, 30 अप्रैल 2026/राज्य के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट शिक्षा तथा मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट एवं एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं…

    Read more

    प्रशिक्षण में अनुशासनहीन आचरण पर सहायक शिक्षक निलंबित

     कोरबा, दिनांक 30 अप्रैल 2026/जनगणना 2027 के अंतर्गत 19 अपै्रल को तहसील पाली में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान गंभीर अनुशासनहीनता के मामले में सहायक शिक्षक एल.बी.  अश्वनी रात्रे को निलंबित…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की