Ro no D15139/23

नैनो उर्वरक बना किसानों की पसंद, उत्पादन बढ़ाने में मिल रही सफलता

नैनो उर्वरक से सशक्त हो रही खेती, किसान  नारायण साहू ने साझा किए अनुभव

रायपुर, 23 जून 2026/ कृषि में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों के बढ़ते उपयोग से किसानों को बेहतर उत्पादन और लागत में कमी का लाभ मिल रहा है। रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पी. जामगांव के किसान श्री नारायण साहू नैनो उर्वरक के उपयोग से खेती में सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर रहे हैं।

श्री साहू ने बताया कि पिछले खरीफ सीजन में उन्होंने अपनी 2 एकड़ कृषि भूमि में नैनो डीएपी का छिड़काव किया था। इसके उपयोग से फसलों के उत्पादन में वृद्धि हुई तथा गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला। सकारात्मक परिणामों से उत्साहित श्री साहू ने बताया कि इस वर्ष सहकारी समिति केंद्रों में नैनो उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। अतः वे इस खरीफ सीजन में भी नैनो डीएपी का उपयोग जारी रखेंगे।

उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन की तैयारियों के दौरान सहकारी समिति से उन्हें समय पर बीज एवं उर्वरक उपलब्ध हो गए, जिससे खेती संबंधी सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुए। उन्होंने अन्य किसानों से भी नैनो डीएपी के उपयोग की अपील करते हुए कहा कि इसके सकारात्मक परिणामों ने उनके विश्वास को और मजबूत किया है तथा यह तकनीक किसानों के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर

      पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से परिवारों को आर्थिक राहत, हरित ऊर्जा से साकार हो रहा विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प रायपुर, 6 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के…

    Read more

    मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

      बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का साझा प्रयास   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई