Ro no D15139/23

किसानों लिए फायदेमंद है नैनो उर्वरक-नैनो डीएपी, नैनो यूरिया

उप संचालक कृषि ने दी सलाह
धमतरी । जिले में पर्याप्त वर्षा होने के कारण कृषि कार्य दु्रतगति से जारी हैं। कृषक खेतों की तैयारी के साथ-साथ धान की रोपाई में व्यस्त है। लगातार अधिक बारिश होने के कारण निचली भूमि में जल भराव के कारण धान की रोपाई आंशिक रूप से बाधित हुई, किन्तु मौसम के खुलने के साथ ही पुनः धान की रोपाई कार्य अंचल में शुरू हो चुकी है। कृषक आवश्यकतानुसार उर्वरकों का भण्डारण भी कर चुके हैं तथा छुटे हुए किसान लगातार समितियों के माध्यम से ब्याज मुक्त ऋण लेकर उर्वरकों का उठाव कर रहे हैं। कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा लागत कम और मुनाफा ज्यादा हो इसके लिए नित नये अविष्कार किये जा रहे हैं।
उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू ने बताया कि कृषि में नैनो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी ईजाद किया गया है, जो कि तरल रूप में अनुप्रयोग हेतु जिले में भण्डारण-वितरण किया गया है। नैनो यूरिया का उपयोग प्रति एकड़ 500 मि.ली. की दर से किया जाता है। नैनो यूरिया फसलों को पर्याप्त पोषण प्रदाय करने के साथ-साथ कीट बीमारियों को कम करता है। इसके साथ ही मिट्टी, जल एवं वायु को प्रदूषित नहीं करता। उन्होंने बताया कि भण्डारण एवं परिवहन में सुविधाजनक, फसल उपज एवं गुणवत्ता में वृद्धि के साथ-साथ कम पानी वाले क्षेत्रों के लिए भी बेहतर होता है। उप संचालक ने बताया कि धान के लिए फसल बुआई (अंकुरण) से 30-40 दिन बाद पहला छिड़काव, दूसरा छिड़काव 55-60 दिन बाद किया जाना श्रेष्ठ होता है।
नैनो डीएपी में नाइट्रोजन तथा फॉस्फोरस दोनों तत्वों की 8ः16 प्रतिशत की उपलब्धता होती है। यह किसानों के लिए अधिक सुविधाजनक है। साथ ही बीज, जड़ एवं कंद उपचार भी की जा सकती है। इसके उपयोग से परम्परागत डीएपी के अनुप्रयोगों को 50-75 प्रतिशत तक कम की जा सकती है। बीज उपचार के लिए 5 मि.ली. नैनो डीएपी का उपयोग प्रति किलो बीज हेतु की जाती है। धान की थरहा उपचार हेतु डीएपी की 50 मि.ली. मात्रा लेकर 10 लीटर पानी में घोल बनाएं तथा 15-20 मिनट तक डुबोकर रखने के पश्चात रोपाई करने से पौधा चमकदार, रोग-प्रतिरोधी तथा अधिक कल्ले निकालने में मदद करती है। नैनो डीएपी उर्वरक का उपयोग पर्णीय छिड़काव हेतु फसल अवस्था की 30 दिन बाद 250 मि.ली. 125 लीटर पानी की मात्रा के साथ प्रति एकड़ अनुसंशित मात्रा है। नैनो डीएपी कम लागत में परम्परागत डीएपी की तुलना समान उपज देती है तथा आत्मनिर्भरता में कमी लाती है। उर्वरक लागत में 25-50 प्रतिशत तक कमी लाती है तथा पर्यावरण के लिए सुरक्षित विकल्प के तौर पर इस्तेमाल की जाती है। नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का अनुप्रयोग अन्न वाली फसल दलहन-तिलहन, सब्जियां एवं फल-फूल वाली फसलों में आसानी से की जाती है। उप संचालक श्री साहू ने किसान भाईयों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी समितियों से नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया प्राप्त कर अधिक से अधिक उपयोग करें, ताकि समय, राशि, श्रम एवं संसाधन की बचत हो सके।

  • Related Posts

    महिला हॉकी में मिजोरम और ओडिशा पहुँचे फाइनल में

        रायपुर, 30 मार्च 2026/ ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ के अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले आज उत्साह और रोमांच के…

    Read more

    प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 28 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

    अम्बिकापुर 30 मार्च 2026/  अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 28 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील लखनपुर के…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले