Ro no D15139/23

नारायणपुर के एकलव्य रचेंगे नई दिल्ली में इतिहास

*जोनल राष्ट्रीय युवा संसद में छत्तीसगढ़ उपविजेता*

 

*8 बच्चों का संसद भवन के लिए चयन*

 

रायपुर, 05 जुलाई 2026/ नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल में स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) छेरीबेड़ा के बच्चों ने वह कर दिखाया है, जिस पर आज पूरा छत्तीसगढ़ गर्व कर रहा है। राजस्थान के उदयपुर (खेरवाड़ा) में आयोजित आंचलिक (जोनल) स्तरीय राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में इस विद्यालय की 53 सदस्यीय टीम ने न केवल राज्य का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि अपने शानदार और दमदार प्रदर्शन से उपविजेता (रनर-अप) का खिताब भी अपने नाम कर लिया।

 

जोनल राष्ट्रीय युवा संसद के कड़े मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम पहले स्थान पर रही, लेकिन छत्तीसगढ़ के इन ‘एकलव्यों’ ने अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के दम पर विद्यालय के 8 होनहार छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। अब ये बच्चे देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण करेंगे और वहां लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर की कार्यवाही को अपनी आंखों से लाइव देखेंगे।

 

प्रतियोगिता में उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच कांटे की टक्कर थी। छत्तीसगढ़ की टीम से जिन 8 बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह पक्की की है। उनमें

हर्षा ने प्रथम स्थान हासिल किया। इन्होंने ‘स्पीकर’ (लोकसभा अध्यक्ष) की बेहद चुनौतीपूर्ण भूमिका को इतनी कुशलता से निभाया कि प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। मनसाय और अनुराधा दोनों ने अपने तर्कों और प्रभावशाली प्रस्तुति से उपविजेता का स्थान पाया।

अंजीला, निकिता, वेदिका, जयबती और शामी इन पांचों विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

 

नारायणपुर जैसे पूर्व में नक्सल प्रभावित और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के बच्चों के लिए संसद की कार्यवाही का हिस्सा बनना और फिर सीधे नई दिल्ली के संसद भवन तक का टिकट कटाना, उनके अदम्य साहस और आत्मविश्वास की कहानी बयां करता है।

 

उनकी इस सफलता के पीछे गुरुओं का मंत्र और प्रशासनिक संबल बच्चों की इस अभूतपूर्व सफलता के पीछे उनके गुरुओं की कड़ी मेहनत और प्रशासन का मजबूत साथ रहा है। विद्यालय के प्राचार्य के कुशल नेतृत्व और कार्यक्रम प्रभारी व सामाजिक विज्ञान के शिक्षक के समर्पित प्रशिक्षण ने बच्चों में वह आत्मविश्वास फूंका, जिससे वे मंच पर बिना झिझक के दहाड़ सके।

 

एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य ने इस गौरवशाली पल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए NESTS मुख्यालय (नई दिल्ली), एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्टेट सोसायटी (CTD रायपुर), नारायणपुर कलेक्टर और आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त सहित सभी विभागीय अधिकारियों का उनके निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन के लिए

आभार जताया है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान