Ro no D15139/23

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 21 दिसम्बर को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इंदिरा नगर में होगा जिला स्तरीय शुभारंभ

 लाख 79 हजार हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
अभियान की तैयारियाँ पूर्ण, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में
स्वास्थ्य विभाग की अभिभावकों से अपीलः 5 वर्ष तक के बच्चों को जरूर पिलाएं पोलियो की दो बूंद

जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का आयोजन रविवार, 21 दिसम्बर से किया जाएगा। तीन दिवसीय इस अभियान के अंतर्गत जिले के शून्य से 05 वर्ष तक के कुल 1 लाख 79 हजार 959 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले में 1307 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। प्रथम दिवस बूथ स्तर पर टीकाकरण किया जाएगा, जबकि द्वितीय एवं तृतीय दिवस टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएँगी। 21 दिसम्बर को सुबह अभियान का विधिवत जिला स्तरीय शुभारंभ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इंदिरा नगर (मोदीनगर), रायगढ़ में किया जाएगा। वहीं सभी विकासखण्डों में जनप्रतिनिधियों द्वारा शुभारंभ किया जाएगा।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पल्स पोलियो बूथ पर लाकर पोलियो वैक्सीन की दो बूंद की खुराक अवश्य पिलाएँ, ताकि जिला पोलियो मुक्त बना रहे।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.पी. पटेल ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान की समस्त तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। अभियान के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक रिपोर्टिंग प्रपत्र, बैनर, पोस्टर, मार्कर पेन, पोलियो वैक्सीन एवं अन्य सामग्री का वितरण कर दिया गया है। इसके साथ ही जिला टास्क फोर्स की बैठक, कर्मचारियों का प्रशिक्षण, जिला स्तरीय कंट्रोल रूम एवं मॉनिटरिंग टीम का गठन भी किया जा चुका है।

  • Related Posts

    भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल — धमतरी जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंची 33 करोड़ से अधिक राशि

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि…

    Read more

    विशेष बच्चों के लिए गहन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 74 बच्चों की स्क्रीनिंग

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज सिविल अस्पताल नगरी में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने