Ro no D15139/23

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला की गई आयोजित

धमतरी 04 मार्च 2025/ राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री नम्रता गांधी के निर्देशानुसार जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति और चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों की एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला रखी गई। इस अवसर पर जिले में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सभी स्कूल, आंगनवाड़ी, शासकीय विभागों, ग्राम पंचायत को तंबाकू मुक्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्कूल एवं आंगनवाडी के 100 गज के दायरे में कोटपा अधिनियम 2003 के उल्लघंन पर प्रतिबंध सुनिश्चित करना, येलो लाईन अभियान, सार्वजनिक स्थानों, शासकीय भवनों एवं कार्यालय को तंबाकू मुक्त करना, प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा धारा 4 और 6 के उल्लंघन के तहत चालानी कार्रवाई, के लिए प्रचार प्रसार के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यू.एल. कौशिक और जिला नोडल अधिकारी डॉ. एम.ए. नसीम ने बताया कि जिले में शिक्षण संस्थान को तंबाकू मुक्त बनाने और कोटपा अधिनियम को सुचारू रूप से लागू करने के लिए सभी विभागों में नोडल अधिकारी नामांकित किया जाना है। इसके अलावा सभी विभागों से समन्वय करते हुए लगातार चलानी कार्यवाही करने के बारे में भी कार्यशाला में बताया गया।

  • Related Posts

    जिले में सड़क अधोसंरचना को नई मजबूती, करोड़ों की स्वीकृति से विकास को मिलेगा गति

    धमतरी, 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में समग्र विकास को गति देने और ग्रामीण-अंचलों को सुदृढ़ सड़क नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।…

    Read more

    खाद्य विभाग की छापेमारी, राइस मिल में भारी स्टॉक गड़बड़ी पकड़ी गई

      धमतरी, 27 मार्च 2026/कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खाद्य विभाग की टीम द्वारा आज कुरूद स्थित मेसर्स अमृत एग्रोटेक राइस मिल में आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें बड़े पैमाने पर…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने