Ro no D15139/23

जिला खनिज न्यास निधि से संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान बना बदलाव की मिसाल

आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में 50 छात्राओं के नगर सैनिक पद पर चयन का प्रमुखता से उल्लेख
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में इस संस्थान की सफलता का कर चुके है सराहना

जशपुरनगर 02 मार्च 2026/ संसाधनों के समुचित और पारदर्शी उपयोग से समाज में व्यापक परिवर्तन की मजबूत नींव रखी जा सकती है। इसका उत्कृष्ट उदाहरण जशपुर का नव संकल्प शिक्षण संस्थान है, जिसकी उपलब्धियों को हाल ही में आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2025-26 में प्रमुखता से स्थान दिया गया है। आर्थिक सर्वेक्षण के पृष्ठ क्रमांक 189 में उल्लेख किया गया है कि खनिज विभाग अंतर्गत संचालित जिला खनिज न्यास निधि के माध्यम से जिला प्रशासन जशपुर द्वारा संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान, दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को निःशुल्क भोजन एवं छात्रावास की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इस पहल का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि जिले की 50 छात्राओं का चयन नगर सैनिक के पद हेतु हुआ।
रक्षाबंधन के दिन जारी हुए इस परिणाम को स्वयं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए छात्राओं को बधाई दी थी। उल्लेखनीय है कि इस संस्थान की आधारशिला भी वर्तमान मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान रखी थी। वर्तमान में यह संस्थान कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। जनजातीय बहुल जशपुर जिले में यह संस्थान शिक्षा और मार्गदर्शन के माध्यम से एक सकारात्मक क्रांति का सूत्रपात कर रहा है। संस्थान के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 65 छात्र चयनित होकर सेवाएं दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त शिक्षक भर्ती, आर्मी, सहायक प्राध्यापक एवं विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भी संस्थान के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से सफलता अर्जित की है। नव संकल्प शिक्षण संस्थान आज जशपुर जैसे दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्र में प्रतिभाओं को अवसर प्रदान कर उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में अग्रसर कर रहा है। यह संस्थान न केवल शिक्षा, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का भी सशक्त केंद्र बनकर उभर रहा है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल