Ro no D15139/23

गायक जुबिन गर्ग का निधन, स्कूबा डाइविंग के वक्त हुआ हादसा

इंटरटेनमेंट डेस्क। मशहूर गायक जुबिन गर्ग का 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। शुक्रवार को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते वक्त उनके साथ दुखद हादसा हुआ और वह इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए। बता दें, जुबिन गर्ग बॉलीवुड फिल्म ‘गैंगस्टर’ के सुपरहिट गाने ‘या अली’ से पूरे देश में लोकप्रिय हुए थे।

मंत्री अशोक सिंघल ने की पुष्टि

असम के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा, “हमारे प्रिय जुबिन गर्ग के असमय निधन से गहरा दुख पहुंचा है। असम ने न केवल एक आवाज खोई है, बल्कि एक धड़कन भी। जुबिन दा केवल एक गायक नहीं थे, वे असम और देश के गौरव थे, जिनके गीतों ने हमारी संस्कृति को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाया। उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनकी विरासत सदैव प्रेरणा देती रहे। ओम शांति।”

सिंगापुर में कैसे हुआ हादसा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबिन गर्ग स्कूबा डाइविंग कर रहे थे तभी अचानक हादसा हो गया। पुलिस ने तुरंत उन्हें समुद्र से निकालकर अस्पताल पहुंचाया और डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में होनी थी प्रस्तुति

जुबिन गर्ग सिंगापुर नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने पहुंचे थे। लेकिन उससे पहले ही यह त्रासदी घट गई। उनकी अचानक मौत ने न सिर्फ उनके फैंस बल्कि पूरे असमिया समुदाय और भारतीय संगीत जगत को गहरे शोक में डाल दिया है।

  • Related Posts

    ‘जन नायकन’ देखने थिएटर पहुंचे फैंस ने अंदर बजाईं सीटियां, विजय के स्वैग पर झूमी पब्लिक, जानें लोगों ने क्या कहा?

    Jana Nayagan X Review: तमिल सुपरस्टार और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ आखिरकार आज यानी 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. एच.…

    Read more

    ‘रामायण’ ट्रेलर ने रिलीज से पहले ही जीता दिल, सिद्धार्थ आनंद-एटली ने बांधे तारीफों के पुल, कहा- यश-रणबीर कपूर शानदार लग रहे हैं

    Ramayana Trailer Reviews: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर अभी आम दर्शकों के लिए रिलीज भी नहीं हुआ है, लेकिन इसकी पहली झलक देखने वाले फिल्म इंडस्ट्री के कई…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट