Ro no D15139/23

नेटवर्क आया, विकास की नई राह खुली, मोबाइल टॉवर से बीजापुर के दूरस्थ ग्राम मंडेम में डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार

रायपुर, 26 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड का दूरस्थ ग्राम मंडेम अब डिजिटल कनेक्टिविटी की मुख्यधारा से जुड़ गया है। ग्राम पंचायत मंडेम में नए मोबाइल नेटवर्क टॉवर का संचालन शुरू होने से गांव और आसपास के क्षेत्र में संचार व्यवस्था मजबूत हुई है। लंबे समय से नेटवर्क की समस्या का सामना कर रहे ग्रामीणों के लिए यह सुविधा किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।

जिला मुख्यालय बीजापुर से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत मंडेम का कुल क्षेत्रफल लगभग 2,168 हेक्टेयर है। पहले मोबाइल नेटवर्क की सुविधा सीमित होने के कारण ग्रामीणों को फोन पर बातचीत करने, इंटरनेट का उपयोग करने और ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब मोबाइल टॉवर शुरू होने से ग्रामीणों को इन समस्याओं से राहत मिली है।

*पढ़ाई से लेकर डिजिटल बैंकिंग तक आसान हुई सुविधाएं*

मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की बेहतर सुविधा से ग्रामीण अब मोबाइल कॉल, वीडियो कॉल, ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, डिजिटल बैंकिंग और यूपीआई भुगतान जैसी सुविधाओं का आसानी से उपयोग कर सकेंगे। विद्यार्थियों और युवाओं के लिए ऑनलाइन शिक्षा और रोजगार से जुड़ी जानकारी तक पहुंच आसान होगी।

किसानों और आम नागरिकों को भी सरकारी योजनाओं, ऑनलाइन आवेदन, डिजिटल दस्तावेजों और अन्य ई-गवर्नेंस सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में टेलीमेडिसिन जैसी सुविधाओं का उपयोग भी अब अधिक सुगमता से किया जा सकेगा।

*शासन की डिजिटल सेवाओं से ग्रामीणों का जुड़ाव*

दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। मोबाइल नेटवर्क की सुविधा से मंडेम के ग्रामीण शासन की विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं और डिजिटल योजनाओं से बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे। आपातकालीन परिस्थितियों में संपर्क स्थापित करना भी अब पहले की तुलना में आसान होगा।

*ग्रामीणों में खुशी, विकास के नए अवसरों की उम्मीद*

मोबाइल टॉवर के संचालन से मंडेम और आसपास के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बेहतर नेटवर्क की सुविधा की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब वे अपने परिजनों से आसानी से संपर्क कर सकेंगे और शिक्षा, रोजगार तथा विकास से जुड़े नए अवसरों से भी जुड़ सकेंगे।

ग्राम मंडेम में शुरू हुई मोबाइल कनेक्टिविटी केवल संचार सुविधा का विस्तार नहीं है, बल्कि यह डिजिटल समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सुविधा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, ई-गवर्नेंस और रोजगार के अवसरों तक पहुंच बढ़ाने में मदद करेगी। मंडेम में मोबाइल नेटवर्क की शुरुआत इस बात का उदाहरण है कि डिजिटल कनेक्टिविटी किस तरह दूरस्थ गांवों के विकास और ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।

  • Related Posts

    मल्चिंग तकनीक ने बदली किसान राजेन्द्र की तकदीर

    उद्यानिकी विभाग की सलाह और शासकीय सहायता से मिर्च की खेती से कमाए 6 लाख रूपए रायपुर, 26 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड के ग्राम पुतकेल निवासी किसान…

    Read more

    जशपुर में 26 वां राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

    26 से 29 जुलाई तक जशपुर के हॉकी स्ट्रो टर्फ प्रतियोगिता आयोजित 5 संभाग से कुल 240 खिलाड़ी और 35 से अधिक कोच मैनेजर हुए शामिल जशपुरनगर 26 जुलाई 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार