Ro no D15139/23

कुरूद–मगरलोड क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति

 

नवीन औद्योगिक क्षेत्रों एवं फ्लेटेड फैक्ट्री निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न

जिले के औद्योगिक विकास को नई दिशा देते हुए ग्राम भालूझूलन (तहसील कुरूद) एवं ग्राम करेलीबड़ी (तहसील मगरलोड) में नवीन औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना हेतु अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम आज ग्राम डांडेसरा, कुरूद में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कुरूद श्री अजय चंद्राकर, तथा अध्यक्षता श्री राजीव अग्रवाल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) के करकमलों द्वारा उक्त विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ श्री विश्वेश कुमार, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम द्वारा किया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम भालूझूलन में 11.00 हेक्टेयर भूमि पर रू. 7.94 करोड़ की लागत से औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा, जिसमें 39 भूखण्ड उपलब्ध होंगे। वहीं ग्राम करेलीबड़ी में 14.00 हेक्टेयर भूमि पर रू. 8.67 करोड़ की लागत से औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जाएगी, जिसमें 36 आबंटन योग्य भूखण्ड विकसित किए जाएंगे।
इन औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना से क्षेत्र में लघु एवं मध्यम उद्योगों को सुव्यवस्थित अधोसंरचना, निवेशकों को अनुकूल वातावरण तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे। इससे क्षेत्र के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
विधायक श्री अजय चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र में स्थित आईटीआई महाविद्यालयों से प्रशिक्षित युवाओं के लिए उद्योगों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। साथ ही औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से ग्रामीण महिलाओं को कैंटीन, सेवाक्षेत्र एवं अन्य सहायक व्यवसायों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।
अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर औद्योगिक अधोसंरचना का विकास कर निवेशकों को आकर्षित किया जा रहा है। ऐसे औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना से छत्तीसगढ़ औद्योगिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त राज्य के रूप में तेजी से उभर रहा है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री गौकरण साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी, श्रीमती गीतेश्वरी साहू, जनपद अध्यक्ष कुरूद, श्रीमती ज्योति भानुचंद्राकर, अध्यक्ष नगरपालिका कुरूद, श्रीमती ज्योति हरख जैन, अध्यक्ष नगर पंचायत भखारा, श्रीमती हेमा ब्रम्हदत्त गन्नीर, सरपंच ग्राम पंचायत कन्हारपुरी-भालूझूलन, सरपंच ग्राम पंचायत डांडेसरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
साथ ही वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, प्रबंध संचालक श्री विश्वेश कुमार (CSIDC), कार्यपालक संचालक श्री संतोष भगत सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय राइस मिलर्स, उद्योगपति एवं 500 से अधिक ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा।

  • Related Posts

    अब दलहन में आत्मनिर्भर बनेगा धमतरी, लोहरसी से हुई मजबूत शुरुआत

    बीज के साथ मिला विश्वास: दलहन मिशन से किसानों को नई दिशा उन्नत खेती की ओर कदम: धमतरी में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल तेज धमतरी 6 अप्रैल 2026/- दलहन आत्मनिर्भरता…

    Read more

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

    बकाया बिल का बोझ हुआ कम, विशाल परिवार ने ली राहत की सांस धमतरी, 06अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 के अंतर्गत जिले में आर्थिक रूप से कमजोर…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….