Ro no D15139/23

बस्तर में सुशासन की नई पहल, चैपाल की परंपरा से होगा सीधा संवाद लोहंडीगुड़ा विकासखण्ड से 09 जनवरी को होगा शुरू

 जिला प्रशासन ने जमीनी स्तर पर सुशासन को मजबूत करने और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए श्चैपालश् की पुरानी और प्रभावी परंपरा को एक नए रूप में पुनर्जीवित किया है। कलेक्टर श्री हरिस एस द्वारा जारी आदेश के अनुसार आगामी 09 जनवरी को लोहंडीगुड़ा विकासखंड की समस्त ग्राम पंचायतों में एक साथ प्रशासनिक निरीक्षण का महाअभियान चलाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य धरातल पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सहित विकास कार्यों की हकीकत परखना है।

सुबह 10 बजे से शुरू होगी निरीक्षण

कमिश्नर बस्तर संभाग के निर्देशों के परिपालन में प्रशासन ने एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। तय कार्यक्रम के मुताबिक जिले और जनपद स्तर के नियुक्त नोडल अधिकारी सुबह 10 बजे अपनी आबंटित ग्राम पंचायतों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर वे स्कूल, आंगनबाड़ी, उचित मूल्य की दुकानों, आश्रम-छात्रावासों और स्वास्थ्य केंद्रों का गहन निरीक्षण करें। विशेष रूप से मध्यान्ह भोजन और पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता, स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की उपलब्धता और स्वच्छता एवं साफ-सफाई जैसे व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। इसके अलावा, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन जैसे फ्लैगशिप कार्यक्रमों की प्रगति भी परखी जाएगी।

दोपहर 2 बजे सजेगी चौपाल

इस निरीक्षण अभियान का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा दोपहर 02 बजे शुरू होगा, जब ग्राम पंचायत नोडल अधिकारी ग्राम पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ  सीधे रूबरू होकर चर्चा करेंगे। इस दौरान मैदानी अमले की सक्रियता और योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं पर खुली चर्चा होगी। इस संवाद के बाद, उसी दिन शाम साढ़े 04 बजे संबंधित जनपद पंचायत मुख्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें दिन भर की रिपोर्ट पर चर्चा होगी।

एरपुण्ड से लेकर चित्रकोट तक अधिकारियों की तैनाती

इस महाअभियान के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक में दूरस्थ अंदरूनी क्षेत्र एरपुण्ड, बोदली, हर्राकोडेर, चंदेला और चित्रकोट जैसी प्रमुख ग्राम पंचायतों सहित हर पंचायत के लिए जिला और जनपद स्तरीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि हर ग्रामीण को इस आयोजन की जानकारी हो, एक सप्ताह पूर्व ही गांवों में मुनादी करवाने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?