Ro no D15139/23

दिव्यांगजनों को मिली नई राह : सांसद भोजराज नाग ने ट्राइसाइकिल वितरित कर बढ़ाया आत्मविश्वास

 

धमतरी, 16 फरवरी 2026/ सांसद  भोजराज नाग ने बीते दिन कलेक्टोरेट में जिले के दो दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित कर उन्हें स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति साहू, जनप्रतिनिधि श्री हरख जैन, श्री वीरेंद्र साहू सहित समाज कल्याण विभाग की उप संचालक डॉ. मनीषा पाण्डेय एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बता दें कि नगर पंचायत भखारा निवासी श्री चंद्रहास साहू (55 प्रतिशत अस्थिबाधित) तथा अधारी नवागांव, धमतरी निवासी श्री शिवकुमार नवरंग (80 प्रतिशत अस्थिबाधित) को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।
श्री चंद्रहास साहू ने बताया कि उन्हें शारीरिक दिव्यांगता के कारण आवागमन और रोजगार में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अब शासन की सहायता से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अपने कार्य स्वयं करने में सक्षम हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी तरह श्री शिवकुमार नवरंग ने भावुक होकर कहा कि यह सहायता उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि अब उन्हें कहीं भी आने-जाने में किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ पाएंगे।
इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का सतत प्रयास किया जा रहा है। ऐसे आयोजन जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  • Related Posts

    वन मंत्री केदार कश्यप कल कोरबा जिले के प्रवास पर

    *अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण*   रायपुर, 19 अगस्त 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप कल 20 अगस्त को…

    Read more

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ