Ro no D15139/23

श्वेत क्रांति की नई लहरः जिले में एनडीडीबी डेयरी समग्र योजना से सशक्त हो रही हैं ग्रामीण महिलाएं’ 80 लाख से अधिक की राशि  सीधे महिलाओं के बैंक खातों में हस्तांतरित

जशपुरनगर 22  अप्रैल 2026/ राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड डेयरी समग्र योजना छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का नया आधार बन रही है। इस योजना के माध्यम से जिले के 24 गाँवों की 447 महिला डेयरी उत्पादक किसान सीधे लाभान्वित हो रही हैं, जो पशुपालन को एक लाभप्रद व्यवसाय के रूप में स्थापित कर रही हैं। योजना के तहत पशु नस्ल सुधार और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 27 आदिवासी महिला हितग्राहियों को उन्नत साहिवाल नस्ल की दुधारू गायें वितरित की गई हैं।
साहिवाल नस्ल अपनी उच्च दुग्ध क्षमता और रोग प्रतिरोधक शक्ति के लिए जानी जाती है।
जिले के 24 गांवों की 447 महिलाएं इस मुहिम का हिस्सा हैं, जिनमें से 114 आदिवासी महिला आधिकारिक तौर पर पंजीकृत होकर संस्थागत रूप से कार्य कर रही हैं।वर्तमान में 197 सक्रिय महिला सदस्य प्रतिदिन दूध की संकलित कर रही हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े हैं। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में प्रतिदिन औसतन 1,075 लीटर दूध का संकलन किया जा रहा है। पारदर्शिता और त्वरित भुगतान सुनिश्चित करते हुए, इस वित्तीय वर्ष में 05 जून से 31 मार्च 2026 तक 374 महिला हितग्राहियों के खातों में 80,54,467(अस्सी लाख चौवन हजार चार सौ सडसठ )रुपये की राशि सीधे के माध्यम से महिलाओं के खाते में हस्तांतरित की जा चुकी है।
महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ते कदम
           यह योजना न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही है। डीबीटी के माध्यम से राशि सीधे खातों में पहुंचने से महिलाओं में उत्साह बढ़ा है और वे अधिक वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन की ओर अग्रसर हो रही हैं। प्रशासन और एनडीडीबी का लक्ष्य आने वाले समय में अधिक से अधिक गांवों और महिलाओं को इस डेयरी नेटवर्क से जोड़ना है, ताकि जशपुर जिला दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश कर सके।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई