Ro no D15139/23

पहाड़ी कोरवा ग्राम कुदर एवं पटोरा पहुंचे नव पदस्थ कलेक्टर पीएम आवास योजना के ग्रामीण आवास पखवाड़ा में हुए शामिल

पूर्ण आवासों की जानकारी लेकर अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  में मरीजो को समय पर उपचार उपलब्ध कराने, आंगनबाड़ी भवन, महतारी सदन शीघ्र पूर्ण करने के भी दिए निर्देश

 नव पदस्थ कलेक्टर   अजीत वसंत आज लुण्ड्रा विकासखंड के पहाड़ी कोरवा ग्राम कुदर एवं पटोरा पहुंचे। यहाँ वे पीएम आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आयोजित ग्रामीण आवास पखवाड़ा कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने ग्राम कुदर में स्वीकृत एवं पूर्ण आवासों की जानकारी ली तथा अपूर्ण आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री वसंत ने पीएम जनमन आवास योजना के अंतर्गत शौचालय निर्माण हेतु आवश्यक योजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने वृद्धा पेंशन, स्वास्थ्य सुविधा, आंगनबाड़ी केंद्र, पेयजल एवं सड़क व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटोरा का निरीक्षण भी किया। यहाँ उन्होंने स्वास्थ्य स्टाफ की समय पर उपस्थिति पंजी, दवाइयों की उपलब्धता, संस्थागत प्रसव की स्थिति, साफ-सफाई व्यवस्था एवं स्टोर रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देते हुए सुरक्षित प्रसव के साथ माहवार प्रसव की जानकारी संधारित करने तथा रिक्त पदों की जानकारी शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यहाँ आने वाले मरीजों को समय पर समुचित उपचार मिले।
कलेक्टर श्री वसंत ने ग्राम पटोरा में निर्माणाधीन महतारी सदन का निरीक्षण कर महिला स्व-सहायता समूहों एवं सीएलएफ को सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन पूर्ण होने के पश्चात सदन को कार्यशील करने तथा इसके नियमित संचालन हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त निर्माणाधीन सीएससी सेंटर का निरीक्षण कर आवश्यक सेवाओं के संचालन के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र को मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ   विनय कुमार अग्रवाल, एपीओ डॉ. प्रशांत शर्मा, जनपद सीईओ सुश्री प्रति भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बजटीय देयक जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित तथा SNA SPARSH से संबंधित भुगतान के लिए 30 मार्च तक का समय

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कोषालय/उप कोषालय में देयक प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 मार्च…

    Read more

    सरगुजा में राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?