Ro no D15139/23

नवपदस्थ कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

जिला कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की ली जानकारी*

 

*कलेक्टर ने बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश*

 

कवर्धा, 21 अगस्त 2026। नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने पदभार ग्रहण करने के बाद जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं एवं विभागीय कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं में पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

 

इसके बाद कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और संबंधित विभागों में संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं विभागीय कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी आपसी समन्वय के साथ टीम भावना से कार्य करें। जिले के विकास को गति देने के लिए उत्कृष्टता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। कलेक्टर ने कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों का बेहतर समन्वय और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति राजस्व विभाग के कार्यों को महत्वपूर्ण बताते हुए राजस्व प्रकरणों के निराकरण में समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागीय कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें, ताकि आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय कार्यों को अनिवार्य रूप से ई-फाइल के माध्यम से किया जाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र पैकरा, श्री सागर सिंह राज, श्री रामप्रसाद आचला, एसडीएम पंडरिया श्री संदीप ठाकुर, कवर्धा श्री चेतन साहू, लोहारा श्रीमती शिल्पा देवांगन, बोड़ला श्री आशुतोष शर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रुचि शार्दूल, अधीक्षक श्री राजेंद्र धुर्वे सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बस्तर में राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीण छात्रवृत्ति मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

    111 केंद्रों में 6,654 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं समग्र शिक्षा जिला बस्तर की पहल पर जिले भर में…

    Read more

    दिव्यांगजनों का सर्वे कर जरूरत के अनुरूप कृत्रिम अंग उपलब्ध कराएं-कमिश्नर डोमन सिंह

    पेंशन योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश, आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टीवी और डिजिटल लर्निंग मटेरियल की व्यवस्था पर जोर   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कमिश्नर बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर