Ro no D15139/23

नवपदस्थ उप संचालक जनसंपर्क पाराशर ने किया पदभार ग्रहण, कलेक्टर से की सौजन्य भेंट

जनसंपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने मार्गदर्शन का किया आग्रह

धमतरी । नवपदस्थ उप संचालक, जनसंपर्क श्री शशिरत्न पाराशर ने आज सोमवार को जनसंपर्क कार्यालय, धमतरी में अपने नवीन पदस्थापना पर उप संचालक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री पाराशर ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा से सौजन्य भेंट की। उन्होंने जिले में जनसंपर्क व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग का आग्रह किया।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने श्री पाराशर का स्वागत करते हुए उन्हें जिले में संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देने की बात कही, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के पात्र हितग्राहियों तक पहुँच सके। उन्होंने विभागीय समन्वय और तकनीकी माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर भी बल दिया। उल्लेखनीय है कि श्री शशिरत्न पाराशर पूर्व में जनसंपर्क कार्यालय रायपुर, नारायणपुर, महासमुंद एवं बेमेतरा में सेवाएँ दे चुके हैं। वे बेमेतरा से स्थानांतरित होकर धमतरी आए हैं। जनसंपर्क क्षेत्र में उन्हें लंबा अनुभव प्राप्त है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन से पहले मिला ‘भाई का उपहार’, महतारी वंदन की राशि से सजेगी त्योहार की खुशियां

      मंजू, शिवानी और मीनाक्षी बोलीं—अब अपनी जरूरतों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं धमतरी, 11 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व…

    Read more

    दुर्गम पहाड़ी गांव सरुवत में आंगनबाड़ी की नई शुरुआत

      किराये के कमरे से अपने भवन तक पहुंची बाल विकास सेवाएं, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त केंद्र 11.69 लाख रुपये की लागत से बने नवीन भवन में 47…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल