Ro no D15139/23

नगर पालिक निगम अंबिकापुर  के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों ने ली शपथ

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने दिलाई शपथ
मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
 
अम्बिकापुर 02 मार्च 2025/ नगर पालिक निगम अंबिकापुर पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में आज नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में  कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं पार्षदों को 8-8 के समूह में शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने नव निर्वाचित महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं पार्षदों को बधाई देकर नगर विकास के लिए शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नगर निगम अंबिकापुर के महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में हम सब साक्षी बने, कार्यक्रम में प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज एवं विधायकों की उपस्थिति में शपथग्रहण समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर उन्होंने कहा कि महापौर एवं पार्षदों के लिए जनता से बहुत बड़ा विश्वास मिला है। हमारे महापौर और पार्षद जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे, हमने जो अटल विश्वास पत्र जारी किया था उसे हमारी सरकार पूरा करेगी।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, बच्चों को पिलाया गया विटामिन ए एवं आयरन सीरप

      अम्बिकापुर 17 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  पी एस मार्को के मार्गदर्शन में मंगलवार को शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम का शुभारंभ…

    Read more

    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने ईवीएम स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

      अम्बिकापुर 17 मार्च 2026/  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान