Ro no D15139/23

बस्तर की विकास रेखा बनेगा एनएच-130-डी : वन मंत्री केदार कश्यप

*गुणवत्ता और समय-सीमा पर सरकार का विशेष फोकस*

रायपुर, 16 मई 2026/ राज्य सरकार बस्तर क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने शनिवार को गढ़बेंगाल चौक से कोण्डागांव तक बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, कार्य की प्रगति और तय समयसीमा की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी बस्तर क्षेत्र की विकास रेखा साबित होगा। यह मार्ग कोण्डागांव सहित आसपास के क्षेत्रों को बेहतर यातायात सुविधा से जोड़ते हुए व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और कार्य समय पर पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क निर्माण, पुल-पुलियों और अन्य अधोसंरचना कार्यों की जानकारी दी। मंत्री श्री कश्यप ने निर्देश दिए कि बारिश शुरू होने से पहले अधिकतम निर्माण कार्य पूरा किया जाए, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। एनएच-130-डी के पूरा होने से बस्तर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि मजबूत सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि विकास और समृद्धि की आधारशिला भी बनती हैं। प्रदेश सरकार आम जनता को बेहतर और सुविधाजनक यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

  • Related Posts

    जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

      अंबिकापुर स्थित निवास पर क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद, विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश अम्बिकापुर 20 जुलाई 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश…

    Read more

    अंबिकापुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया सोनोग्राफी सेंटर का शुभारंभ

      अम्बिकापुर 20 जुलाई 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री   राजेश अग्रवाल ने सोमवार को अंबिकापुर स्थित एक निजी संस्थान के नवीन सोनोग्राफी सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात