Ro no D15139/23

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का जन्मदिन नाईट ब्रदर्स टीम ने धूमधाम से मनाया

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का जन्मदिन इस बार एक विशेष अंदाज़ में मनाया गया। नाईट ब्रदर्स टीम ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए जन्मदिन का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने न सिर्फ उन्हें शुभकामनाएं दीं, बल्कि एक गरिमामय समारोह का आयोजन कर उनका जन्मदिन बेहद खास बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री शर्मा के आगमन के साथ हुई, जहाँ नाईट ब्रदर्स टीम के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री के मिलनसार और सहज स्वभाव के चलते पूरे कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता और उत्साह से भरा रहा। इसके पश्चात श्री शर्मा ने जन्मदिन का केक काटा, और उपस्थित सभी लोगों ने तालियों और शुभकामनाओं के साथ इस पल को सेलिब्रेट किया।

उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने विचार भी साझा किए। उन्होंने कहा कि आप सभी का प्रेम और स्नेह ही मेरी असली ताकत है। नाईट ब्रदर्स जैसी युवा और ऊर्जावान टीम द्वारा इस तरह से जन्मदिन मनाना मेरे लिए गौरव की बात है। समारोह का समापन एक सामूहिक फोटो के साथ हुआ, जिसमें सभी ने उपमुख्यमंत्री के साथ यादगार पल साझा किए। इस अवसर पर श्री शैलेंद्र उपाध्याय, श्री चंद्रशेखर शर्मा, श्री संजीव पांडेय, श्री गुरुजीत सिंह, श्री अविनाश ठाकुर, श्री महेश मिश्रा, श्री हरीश नाहटा, श्री श्रीकांत उपाध्याय, श्री भवानी राजपुरोहित, राजीव केशरी, श्री हेमंत चंद्रवंशी, श्री टिकेश्वर दुबे, श्री अमन ठाकुर सहित नाईट ब्रदर्स टीम के सदस्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!