Ro no D15139/23

सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल भी नहीं देना पड़ रहा

रायपुर. 1 जुलाई 2025. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा को घरों तक पहुंचाकर उपभोक्ताओं को बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस योजना से बिलासपुर के कोनी निवासी श्री एस.के. साहा ने अपनी घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया है। इससे उत्पादित बिजली से अब उन्हें बिजली का बिल नहीं भरना पड़ रहा है। सोलर पैनल लगवाने के बाद उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है। उन्होंने योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है।

कोनी में रिवर-व्यू कॉलोनी में रहने वाले श्री एस.के. साहा ने बताया कि पिछले तीन माह से उनके घर पर सोलर पैनल के जरिए बिजली का उत्पादन हो रहा है। उन्होंने अपने घर की छत पर तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है, जिससे अब उन्हें प्रतिमाह आने वाले बिजली के बिल की चिंता नहीं रही। सोलर पैनल लगवाने के बाद उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है। तीन किलोवाट के सोलर पैनल के लिए उन्होंने एक लाख 85 हजार रुपए खर्च किए हैं, जिसमें से केन्द्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के उन्हें 78 हजार रुपए प्राप्त हो गए हैं। राज्य सरकार की ओर से भी उन्हें 30 हजार रुपए की सब्सिडी मिलने वाली है।

श्री साहा कहते हैं कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए उपयोगी है, बल्कि इसके माध्यम से हम खुद ही बिजली बनाकर उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस योजना को अपनाकर सौर ऊर्जा का उपयोग करते हुए बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनें और पर्यावरण संवर्धन में अपना योगदान दें।

केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अपने घरों की छतों पर रूफ-टॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस तरह के विद्युत प्लांट को नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से जोड़ा जाता है जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आमदनी भी मिल जाती है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जा रही है। इस योजना से अधिक आय, कम बिजली बिल एवं नवीन रोजगारों का सृजन हो रहा है। साथ ही नवीनीकृत ऊर्जा स्त्रोत के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। शासन द्वारा इस योजना में 30 हजार रुपए से लेकर 78 हजार रुपये तक अनुदान भी दिया जा रहा है। कोई भी बिजली उपभोक्ता योजना का लाभ लेने के लिए पीएमसूर्यघर डॉट जीओव्ही डॉट इन वेब पोर्टल या पीएम सूर्य घर एप में अपना पंजीयन करा सकते हैं।

  • Related Posts

    मियावकी वन तकनीक से हरित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम कम समय में घने जंगल तैयार कर पर्यावरण संरक्षण को मिल रही नई दिशा

        वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए मियावाकी तकनीक एक बेहद प्रभावी और लोकप्रिय विधि बन गई है। जापानी वनस्पतिशास्त्री डॉ. अकीरा मियावाकी द्वारा विकसित यह तकनीक केवल 2-3 वर्षों…

    Read more

    मत्स्य संपदा योजना से पुरुषोत्तम के एक्वा हब ने बदली केकराखोली की सूरत

      80 डिसमिल जमीन पर खड़ा किया मुनाफे का आधुनिक साम्राज्य, खुद बने आत्मनिर्भर, 10 ग्रामीणों को भी दिया रोजगार रायपुर, 14 मई 2026/ प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना भारत सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका