Ro no D15139/23

कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से न रहे वंचितः विधायक प्रेमचंद

समाधान शिविर में प्राप्त 6297 आवेदनों का शत प्रतिशत किया गया निराकरण

कोरबा 29 मई 2025/छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी “सुशासन तिहार 2025“ के तहत बुधवार को स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, हरदीबाजार में तीसरे एवं अंतिम चरण का समाधान शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर कटघोरा विधानसभा के विधायक श्री प्रेमचंद्र पटेल, जनपद पंचायत पाली की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शोभा सिंह जगत, जिला पंचायत कोरबा की उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, नोडल अधिकारी एवं एसडीएम पाली श्रीमती सीमा पात्रे, सहायक नोडल अधिकारी श्री भूपेन्द्र कुमार सोनवानी ,सीईओ, जनपद पाली, जनपद सदस्य, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच,विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
समाधान शिविर में शासकीय विभागों द्वारा अपनी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पहले चरण में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति प्रस्तुत की गई। हरदीबाजार क्लस्टर की 11 ग्राम पंचायतों से प्राप्त 6297 में से सभी 6297 आवेदनों का शत प्रतिशत पूर्ण निराकरण किया गया।
विधायककटघोरा श्री प्रेमचंद्र पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, और इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु समाधान शिविरों का आयोजन गांव स्तर पर किया जा रहा है।
एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे ने बताया कि शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, साथ ही पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र भी नियमानुसार वितरित किए जा रहे हैं। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 4 किसानों को किसान किताबों का वितरण भी किया गया। सीईओ जनपद पंचायत पाली द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रित

     कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 श्री जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?