Ro no D15139/23

हरियाणा के 5 जिलों के हेल्थ डिपार्टमेंट में नो-नोड फॉर्मूला लागू होगा, पायलट प्रोजेक्ट से ग्रामीणों को होगा फायदा

चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त और सुलभ बनाने की दिशा में एक और क्रांतिकारी कदम उठा रही है। अब प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टर “ऑन-कॉल” प्रणाली के तहत उपलब्ध होंगे, जिससे गंभीर रोगियों को समय पर इलाज मिल सकेगा।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी अस्पतालों में अब डॉक्टरों के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत नो-नोड फॉर्मूला लागू किया जा रहा है।
इन पांच जिलों को होगा फायदा
सरकार की इस पहल से ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में भी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। अब विशेषज्ञ डॉक्टर अस्पतालों में ऑन-कॉल मरीजों को देखेंगे। स्त्री रोग और बाल रोग सहित एनेस्थीसिया, सर्जरी और रेडियोलॉजी जैसे मामलों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि शुरुआती चरण में यह सेवा पांच जिलों हिसार, जींद, मेवात, सोनीपत और कैथल में उपलब्ध कराई जा रही है।
सरकार का ये पायलट प्रोजेक्ट
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि यह एक पायलट प्रोजेक्ट है, जिसे बाद में पूरे प्रदेश में विस्तारित किया जाएगा। इस योजना से न केवल मरीजों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी, बल्कि जिला स्तर पर रेफरल सिस्टम की आवश्यकता भी कम होगी।प्रदेश सरकार का उद्देश्य हर नागरिक को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। यह नई पहल उसी दिशा में एक मजबूत और सकारात्मक प्रयास है।
सरकार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि यह पहल प्रौद्योगिकी, विकेंद्रीकरण और नवाचार के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के सरकार के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह केवल एक नीतिगत बदलाव नहीं है – यह लोगों पर केंद्रित सुधार है जिसका उद्देश्य जीवन बचाना और स्वास्थ्य परिणामों में सुधार करना है।”

  • Related Posts

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: कोलकाता. मालदा में एसआइआर प्रक्रिया के विरोध के दौरान सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाये जाने और हिंसा के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने जांच तेज…

    Read more

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    INS Trikand in Tanzania: ईरान में पिछले 28 फरवरी से जंग चल रही है. इसकी वजह से होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी जैसे हालात हैं. इसने पूरी दुनिया में तेल और गैस…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….