Ro no D15139/23

अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

 

कोरबा 24 मार्च 2026/सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना  13.02.2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in  पर उपलब्ध है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 13.02.2026 से प्रारंभ हो गई है एवं अंतिम तिथि 01.04.2026 तक है। आवेदन अग्निवीर पुरूष जनरल, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमेन दसवी पास, ट्रेडमेन आठवी पास, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थाई कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदो के लिए जारी किया गया है। ऑनलाईन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा  (CEE)    जुलाई/अगस्त 2026 तक होने की संभावना है।

उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर होता है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
क्रमांक 1697/सुरजीत/
//समाचार//
गर्मी में पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए अभी से तैयारी सुनिश्चित करेंः आशुतोष पांडेय
नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति हेतु दिए गए निर्देश
समय-सीमा की बैठक
कोरबा, 24 मार्च 2026/
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय ने समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज तथा शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए सभी को निर्देशित किया कि लोगों को पीने के पानी के लिए समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए व्यापक तैयारी आवश्यक है। उन्होंने नगरीय निकायों में आवश्यकता अनुसार टैंकरों की व्यवस्था करने, पाइपलाइन बिछाने तथा खराब हैंडपंपों को ठीक कराने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में निगमायुक्त श्री पांडेय ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में धान उठाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए खाद्य अधिकारी को उठाव में प्रगति लाने के निर्देश दिए। पीडीएस में खाद्यान्न के भंडारण और वितरण की जानकारी लेते हुए उन्होंने सभी दुकानों में समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा के बाहर के मामलों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया। उन्होंने डिजिटल सिग्नेचर, अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन, विवादित खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार तथा मसाहती ग्रामों के प्रकाशन सहित सभी राजस्व कार्यों की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश दिए।
किसान योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि, एग्रीटेक पोर्टल में किसानों की प्रविष्टियों तथा केसीसी के प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अपात्र किए गए किसानों के आवेदनों की जाँच कर पात्रता की स्थिति मिलने पर उन्हें केसीसी का लाभ प्रदान करने के निर्देश कृषि विभाग को दिए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में निगमायुक्त ने सीएमएचओ को आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड, व्यवंदन कार्ड और एचआरपी से संबंधित कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपार आईडी, रेडी-टू-ईट, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम सूर्यघर योजना, धरती आबा, पीएम जनमन योजना तथा स्वीकृत आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा कर उसे तेज़ करने के निर्देश दिए।
उन्होंने नगरीय निकायों में पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन, पीएम आवास शहरी, शौचालय निर्माण और पीवीटीजी घरों में सोलर पैनल लगाने की तैयारियों की समीक्षा की। विद्युत विभाग को ट्रांसफॉर्मर की मांग को ध्यान में रखते हुए जोनल स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। पीएम जनमन योजना अंतर्गत आवास निर्माण, सड़क, पेयजल, आंगनबाड़ी निर्माण, मोबाइल टॉवर की स्थापना सहित अन्य कार्यों की भी समीक्षा की गई, और निर्माणाधीन आवासों को बारिश से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में समय-सीमा के अंतर्गत पीएमओ, मानवाधिकार, सीएम जनदर्शन के लंबित प्रकरणों के निपटारे के निर्देश दिए गए। जनपद सीईओ और नगरीय निकायों के सीएमओ स्तर पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए गए। निगमायुक्त ने अधिकारियों को आभा आईडी में पंजीकरण, सभी विभागों को आदिवासी उपयोजना 275(क) के अंतर्गत जानकारी उपलब्ध कराने तथा निर्माण पोर्टल में अद्यतन जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए।
बैठक में वनमंडल अधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, श्री ओंकार यादव, एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पगडंडी से पक्की सड़क तक पहुंचा अबुझमाड़ ‘पीएम जनमन’ से रोशन हुई,झारावाही-हत्लानार की राह

    ​रायपुर,13 अगस्त 2026/कभी दुर्गम पहाड़ियों, घने जंगलों और नक्सल खौफ के बीच संकरी पगडंडियों तक सिमटा अबुझमाड़ अब विकास की मुख्यधारा से जुड़कर बदलाव की एक नई इबारत लिख रहा…

    Read more

    बिश्रामपुर में दिल्ली जाने वाली ट्रेन के ठहराव के लिए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रेलवे अधिकारियों से की चर्चा

      रायपुर, 13 अगस्त 2026/ महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक  लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन क्रमांक 22407/22408 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां