Ro no D15139/23

अधिसूचित दलहन-तिलहन फसलों का जटगा व कोरबी समिति में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगी उपार्जन

कोरबा 18 फरवरी 2026/
जिले के किसान अपनी दलहन-तिलहन फसलों को प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (  PM-AASHA    ) के अंतर्गत प्राईस सपोर्ट स्कीम के तहत अरहर, उड़द, मूंग, मूंगफली, सोयाबीन, चना, मसूर, एवं सरसों का विक्रय आदिम जाति सहकारी समिति के माध्यम से कर सकेंगे। जिस हेतु पात्र इच्छुक किसान अपना पंजीयन ‘‘एकीकृत किसान पोर्टल‘‘ के माध्यम से  28 फरवरी 2026 तक करा सकते है।
उपार्जन की अवधि मूंग, उड़द, मूंगफली एवं सोयाबीन हेतु 01 दिसंबर 2025 से  28 फरवरी 2026 तक, अरहर एवं सरसों के लिए 15 फरवरी 2026 से 15 मई 2026 तक तथा चना एवं मसूर के लिए 01 मार्च 2026 से 30 मई 2026 तक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जटगा एवं कोरबी (पोड़ीउपरोड़ा) में किया जाएगा। उपार्जन हेतु फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित है जिसमें अरहर – 08 हजार रुपए प्रति क्विंटल, मूंग-8768 हजार रुपए प्रति क्विंटल, उड़द-7800 हजार रुपए प्रति क्विंटल, मूंगफली-7263 हजार रुपए प्रति क्विंटल, सोयाबीन-5328 रुपए प्रति क्विंटल, चना-5875 रुपए प्रति क्विंटल, मसूर-07 हजार रुपए प्रति क्विंटल एवं सरसों-6200 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है।
एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीकृत कृषकों से ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी किया जायेगा। पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज-किसान का मोबाईल नंबर, आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका/बी-1 है। अधिक जानकारी हेतु कृषक अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी/वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी/अधिसूचित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के समिति प्रबंधक से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल