Ro no D15139/23

रजत जयंती वर्ष पर आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण मेला एवं विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन

कोरबा, 22 अगस्त 2025/

छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के “रजत जयंती वर्ष“ को कोरबा जिले में विशेष उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरबा द्वारा जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में “पोषण मेला” का आयोजन किया गया।
इस मेले का मुख्य उद्देश्य लोगों को पोषण और स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। पोषण मेले में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें पोषण प्रदर्शन एवं स्थानीय खाद्य प्रदर्शनी, स्वास्थ्य जांच हेतु महतारी हेल्थ कैंप, पोषण परामर्श एवं जागरूकता सत्र, पोषण संबंधित साहित्य का वितरण शामिल रहा। इन गतिविधियों ने न केवल लोगों को सही खानपान अपनाने की प्रेरणा दी, बल्कि समाज में एक स्वस्थ वातावरण निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत मिशन शक्ति टीम की जागरूकता पहल
इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग की मिशन शक्ति टीम द्वारा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत भी जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। टीम द्वारा विवाद स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न गतिविधियाँ जैसे वाद-विवाद, चित्रकला एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
आंगनबाड़ी केंद्रों में टॉय मेकिंग वर्कशॉप से बच्चों की शिक्षा में नवाचार
जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को स्पेशल लर्निंग एवं आनंदपूर्ण स्थल बनाने के उद्देश्य से  ECCE  गतिविधियों के तहत टॉय मेकिंग वर्कशॉप भी आयोजित की गई। इसमें कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, पालकों तथा स्थानीय शिल्पकारों ने मिलकर अनुपयोगी वस्तुओं का उपयोग कर खिलौने एवं शिक्षण सामग्री तैयार की। सबसे अच्छे खिलौने एवं शिक्षण सामग्री बनाने वालों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए गए। इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों, महिलाओं एवं समाज को स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के प्रति जागरूक करना है, ताकि जिले के प्रत्येक नागरिक तक राज्य शासन की योजनाओं का लाभ पहुँच सके।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

      कोरबा 19 अगस्त 2026/कटघोरा, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत 19 अगस्त को कृषकों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों, लाभों एवं व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराने के उद्देश्य से…

    Read more

    पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित एसडीएम  मनोज बंजारे ने शिक्षा,  स्वास्थ्य , खाद्य, विद्युत एवं मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी

     कोरबा 19 अगस्त 2026/ विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में एसडीएम श्री मनोज बंजारे की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), खंड चिकित्सा अधिकारी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ