Ro no D15139/23

प्रेक्षक जयश्री जैन तथा कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मतदान पश्चात अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं की बैठक लेकर संवीक्षा की

राजनांदगांव 13 फरवरी 2025। जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के संचालन एवं प्रेक्षण कार्य हेतु नियुक्त प्रेक्षक आईएएस श्रीमती जयश्री जैन तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने कृषि उपज मंडी परिसर में नगरीय निकायों के मतदान पश्चात अभ्यर्थियों एवं मतदान अभिकर्ताओं की बैठक लेकर संवीक्षा की। बैठक में नगरीय निकायों में ऐसे मतदान केन्द्र जहां नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में संपन्न हुए मतदान में पूर्व के निर्वाचन की अपेक्षा कम या अधिक मतदान होने के साथ-साथ उनकी संवेदनशीलता की विस्तार की समीक्षा की गई। इस दौरान उपस्थित अभ्यर्थियों एवं मतदान अभिकर्ताओं ने मतदान के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के लिए बधाई दी और व्यवस्थाओं की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर रिटर्निंग ऑफिसर श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 के नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए मतदान 11 फरवरी को संपन्न हुआ। मतदान पश्चात ईव्हीएम मशीनों को कृषि उपज मंडी समिति के नवनिर्मित गोदाम में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। मतगणना शनिवार 15 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजे से की जाएगी।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?