Ro no D15139/23

प्रेक्षक प्रेमलता यादव ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

कोरबा 01 फरवरी  2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु कोरबा के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्रीमती प्रेमलता यादव ने आज  क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों की सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी, बूथ लेबल अधिकारी उपस्थित थे। सामान्य प्रेक्षक श्रीमती यादव के द्वारा आज कोरबा नगर निगम के 22 मतदान केंद्रों का एवं विद्युत गृह स्कूल में हो रहे महिला मतदान दलों के प्रशिक्षण का जायजा लिया गया ।

सामान्य प्रेक्षक द्वारा 22 मतदान केंद्र जो कि विद्युत गृह स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, प्राइमरी स्कूल रामपुर, निर्मला स्कूल कोसाबाड़ी, शासकीय मिनीमाता कॉलेज, कन्या स्कूल टीपी नगर, एनटीपीसी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल और आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण किया गया।
प्रेक्षक ने मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की जानकारी हेतु किए गये दीवार लेखन, दिव्यांग मतदाताओं हेतु बनाये गये रैम्प, शौचालय, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर केन्द्रों में आवश्यकतानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

  • Related Posts

    विश्व क्षय दिवस पर जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ’ कैबिनेट मंत्री  लखन लाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल टीबी मुक्त पंचायतों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, मरीजों को निक्षय किट किया प्रदान कैबिनेट मंत्री ने टीबी मुक्त कोरबा के लिए दिलाया संकल्प

      कोरबा, 24 मार्च 2026/ विश्व क्षय दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में 100 दिवसीय विशेष पहचान एवं उपचार अभियान का शुभारंभ आज  कलेक्ट्रेट…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की समय-सारणी घोषित   ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च से प्रारंभ, अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026

     कोरबा, 24 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे