Ro no D15139/23

धरमजयगढ़ वनमंडल में वृद्ध और बीमार नर हाथी की मृत्यु

रायपुर, 01 फरवरी 2025 – धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल परिक्षेत्र स्थित बेहरामार परिसर में एक वृद्ध नर हाथी (मखना) की मृत्यु हो गई। यह हाथी लगभग 60 वर्ष का था और पिछले दो माह से गंभीर रूप से बीमार था। वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी और उपचार के बावजूद, 31 जनवरी की शाम चार बजे उसने दम तोड़ दिया।

वन विभाग के अनुसार, हाथी के चारों पैरों, ऊपरी उदर और पुष्ट भाग में गहरे घाव थे, जिनमें संक्रमण हो गया था। इसे पहले करतला वन परिक्षेत्र (कोरबा वनमंडल) में उपचार मिला था, लेकिन 2 जनवरी को यह धरमजयगढ़ क्षेत्र में आ गया, जहां इसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी गई। स्थिति बिगड़ने पर 30 जनवरी को रमकोला हाथी राहत एवं पुनर्वास केंद्र (सूरजपुर) से दो कुमकी हाथी मंगवाए गए, लेकिन उपचार के दौरान ही हाथी की मृत्यु हो गई।

एक फरवरी की सुबह वन्यप्राणी चिकित्सकों द्वारा शव विच्छेदन किया गया, जिसमें गंभीर संक्रमण को मृत्यु का कारण बताया गया। नियमानुसार, 10×10 फीट के गड्ढे में हाथी को दफनाया गया। धरमजयगढ़ वनमंडल हाथी प्रभावित क्षेत्र है, जहां वन विभाग सतत ट्रैकिंग और निगरानी कर रहा है।

  • Related Posts

    श्रमिक परिवारों को मिले शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ: श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन

      ई-केवायसी प्रक्रिया के तहत किसी भी श्रमिक का आवेदन लंबित न रहे, दिए निर्देश रायपुर, 19 अगस्त 2026/ श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन ने आज मंत्रालय महानदी भवन में…

    Read more

    नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      मुख्यमंत्री ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया शुभारंभ नदियों के उद्गम स्थलों और कैचमेंट एरिया के संरक्षण के लिए वैज्ञानिक एवं समयबद्ध कार्ययोजना पर जोर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ