Ro no D15139/23

’अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ‘सशक्त बालिका-सशक्त समाज’ थीम पर जिलेभर में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन’

कोरबा 11 अक्टूबर 2025/ अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आज जिलेभर में “सशक्त बालिका सशक्त समाज” थीम पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह दिवस इस संदेश के साथ मनाया गया कि हर बालिका अपने भीतर अपार संभावनाएं और समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखती है। जिले की 40 ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से बालिकाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण पर विशेष रूप से बल दिया गया। इन कार्यक्रमों में बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी रही, जहाँ उन्हें आत्मविश्वास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया और आत्म-अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान किया गया। कार्यक्रमों में बालिका सभाएँ आयोजित की गईं, जिनमें बेटियों ने पंचायत के समक्ष अपने विचार और आकांक्षाएँ व्यक्त कीं। जनजागरूकता रैली के माध्यम से “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “समान अवसर समान अधिकार” के संदेशों को समाज तक पहुँचाया गया। विजन बोर्ड निर्माण गतिविधि के अंतर्गत बालिकाओं ने अपने सपनों और लक्ष्यों को चित्रित किया, वहीं उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त बालिकाओं को सम्मानित कर अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाया गया।

इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि बालिकाएँ हमारे समाज की वास्तविक शक्ति हैं। जब एक बालिका शिक्षित, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी होती है, तब केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरा परिवार, समाज और राष्ट्र विकास की दिशा में अग्रसर होता है। प्रशासन का प्रयास है कि कोरबा जिले की हर बालिका को शिक्षा का अवसर, स्वास्थ्य की सुरक्षा, सुरक्षा का अधिकार और आत्म-अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मिले। सभी अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों और नागरिकों से यह अपील की गई कि वे अपनी बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर दें, उन्हें सपने देखने और उन्हें साकार करने की आज़ादी दें। साथ ही यह सामूहिक संकल्प लिया गया कि हर बालिका को समान अवसर, सुरक्षा और सम्मान मिले, क्योंकि सशक्त बालिका ही सशक्त समाज की पहचान है।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?