Ro no D15139/23

13 मई को विकासखण्ड लखनपुर के पोड़ी में 18 ग्राम पंचायतों एवं नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में 9 वार्डों हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन

अम्बिकापुर 12 मई 2026/  “सुशासन तिहार-2026“ अंतर्गत 13 मई को जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक एवं नगरीय क्षेत्र में एक जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होंगे। विकासखण्ड लखनपुर में शिविर स्थल पोड़ी (हाई स्कूल मैदान) में शिविर लगेगा। जिसमें 18 ग्राम पंचायतों पोड़ी, करई, लिपिंगी, लोसंगा, केनापारा, कुन्नी, चोडेया, तुंगा, रेम्हला, सकरिया, लब्जी, तिरकेला, अरगोती, बिनिया, डांडकेसरा, ढोढाकेसरा, पटकुरा, मांजा के ग्रामीण अपने मांगो एवं शिकायतों सम्बन्धी आवेदन देंगे। शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उदयपुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनपुर होंगे।

इसी प्रकार नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में शिविर स्थल सामुदायिक भवन, मुक्तिपारा अम्बिकापुर में 09 वार्डों हेतु शिविर लगेगा। जिसमें वार्ड क्रमांक 02, 03, 04, 05, 06, 07, 08, 09, 10 वार्ड शामिल हैं। शिविर प्रभारी अधिकारी उप अभियंता श्रीमती निखत सबरीन होंगी। बता दें शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 10 जून तक जिले में शिविर आयोजित होंगे।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

      – स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के दिए निर्देश राजनांदगांव 14 जुलाई 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव का आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न विभागों एवं वार्डों की…

    Read more

    विशेष ग्राम सभाओं में ग्राम विकास, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं पर होंगे महत्वपूर्ण निर्णय

    16 एवं 17 जुलाई को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा आयोजन धमतरी, 14 जुलाई 2026/ जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में 16 एवं 17 जुलाई 2026 को विशेष…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’