Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दरगाह में चढ़ाई चादर, की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की दुआ

रायपुर,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर राजधानी रायपुर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुषांगिक संगठन है, ने विशेष आयोजन किया, इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच प्रांत की ओर से दरगाह हजरत सैयद शेर अली आगा बंजारी चैक वाले बाबा साहब में चादर चढ़ाई गई, मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक एवं वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, मंच के प्रांत संयोजक युनूस कुरैशी सहित मुस्लिम समाज के कई गणमान्य लोग इस आयोजन में शामिल हुए, सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की, चादर चढ़ाने के इस आयोजन ने न केवल प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को विशेष बना दिया, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द का भी संदेश दिया, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि देश के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ा जाए, डाॅ.सलीम राज ने कहा कि, समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों को लेकर उत्साह है और आगे कहा कि आज देश हर क्षेत्र में प्रगति की नई इबारत लिख रहा है, कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और निर्णयों से समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है, आज मुस्लिम समाज भी विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहा है और नई दिशा में प्रगति कर रहा है, ’’सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’’ का नारा जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की दुआओं के साथ मुस्लिम समाज ने इस अवसर पर यह भी संकल्प लिया कि समाज की बेहतरी और देश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे, इस कार्यक्रम में कई प्रभावशाली लोग जिसमें दरगाह के सज्जादा नशीन हाजी मो.नईम रिजवी अशरफी, हाफिज व कारी यूसुफ रजा बरकाती, हाफिज व कारी मौलाना रिफत अली, मौलाना हकीम माजिद, हज कमेटी सदस्य गुलाम रहमान, हाजी अब्दुल समद, हाजी तफज्जुल हुसैन, हाजी प्यारे खान, फिरोज मेमन, फैजान अहमद, जीशान सिद्दीकी, रिजवान अली, मोहम्मद यासीन, गुलाम मुस्तफा, मोनिस रजा, बाबर खान, परवेज सलमानी, मोहम्मद इजियान सहित मुस्लिम समाज के अनेको-अनेक लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति  रमेश सिन्हा ने मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की

      – प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने आज डोंगरगढ़ प्रवास के…

    Read more

    नवीन आपराधिक कानूनों के माध्यम से डिजिटल न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने संबंधी विषय पर 2 अगस्त को रायपुर में होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि, मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा करेंगे अध्यक्षता डिजिटल तकनीकों के समावेश से न्याय व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम अंतर-संचालनीय आपराधिक न्याय प्रणाली,…

    Read more

    NATIONAL

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट