Ro no D15139/23

पत्थलगांव अस्पताल में अव्यवस्था संबंधी शिकायत पर सीएमएचओ ने बीएमओ को जांच के दिए निर्देश तीन दिन के अंदर मांगा प्रतिवेदन

जशपुरनगर 16 मार्च 2026/ पत्थलगांव सिविल अस्पताल की चिकित्सकीय अव्यवस्था को लेकर प्राप्त शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने खंड चिकित्सा अधिकारी पत्थलगांव को पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अस्पतालों में मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सीएमएचओ ने बताया कि शिक्षक की हार्टअटैक से मौत के बाद सिविल अस्पताल में भटकते रहे परिजन संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत अनुसार शिक्षक को हार्ट अटैक आने पर सिविल अस्पताल पत्थलगांव लाया गया, जहाँ उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सकी। ड्यूटी डॉक्टर द्वारा ड्यूटी समय समाप्त होने की बात कही गई तथा अन्य डॉक्टर से संपर्क करने पर उनके ड्यूटी में नहीं होने की जानकारी दी गई। साथ ही अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा पटल पर डॉक्टरों एवं स्टाफ के नाम और संपर्क नंबर भी प्रदर्शित नहीं होने की बात कही गई।
उक्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव को पूरे मामले की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्देशित किया गया है कि मामले की जांच कर तीन दिवस के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत किया जाए, ताकि तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल