Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर एक और उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मिली स्वीकृति

11.27 करोड़ की लागत से बनेगा ठेठेटांगर चोंगरीबहार मार्ग पर ईब नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग

 मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन के दो वर्षों के भीतर जशपुर जिले के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पिछले दो वर्षों में जिले में 22 उच्चस्तरीय पुलों के निर्माण के लिए कुल 109 करोड़ 09 लाख रुपये तथा 215 छोटे पुल-पुलिया निर्माण के लिए 20 करोड़ 93 लाख रुपये की बड़ी मंजूरी दी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर के ठेठेटांगर चोंगरीबहार मार्ग पर ईब नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। जिसका निर्माण लागत 11 करोड़ 27 लाख 03 हजार रुपए  है। इन निर्माण कार्यों  के पूरा हो जाने से बरसात के दिनों में नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की वजह से संपर्क मार्ग बाधित होने और ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क टूटने की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
बरसात में भी सुगम होगा ग्रामीण आवागमन
  बरसात के मौसम में नदी नालों में तेज बहाव और जलस्तर बढ़ जाने की वजह से गांवों का संपर्क टूट जाता था। पुल-पुलिया के अभाव में आवागमन जोखिम भरा रहता था। इन निर्माण कार्यों के पूरा हो जाने से न केवल जान-माल की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई गति मिलेगी।  राहगीरों को भी लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और  कम दूरी के साथ समय की भी बचत होगी।
जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने तेजी से हो रहे अधोसंरचना विकास के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से जशपुर जिले के ग्रामीण अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल