Ro no D15139/23

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ष्एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योगष् थीम के साथ जिला एवं  न्यायालयों में मनाया गया योग दिवस

जशपुरनगर 22 जून 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ०ग० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ,अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, की गरिमामयी उपस्थिति एवं उनके मार्गदर्शन में प्लान ऑफ एक्शन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत दिनांक 21 जून, 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम के साथ शरीर, मन एवं पर्यावरण के बीच संतुलन हेतु जिला न्यायालय जशपुर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर,  द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि ईश्वर के साथ जोड़ने की कला का नाम योग है। लेकिन इसके लिए शरीर का स्वस्थ रहना आवश्यक है। योग से  केवल शरीर ही स्वस्थ नहीं रहता अपितु मानसिक स्थिरता के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी प्राप्त होती है। स्वस्थ शरीर और स्थिर मन से आप अपने प्रत्येक कार्यक्षेत्र में निरंतरता प्राप्त कर सकते है।

उक्त अवसर पर योग गुरु पवन कुमार रवानी, पतंजलि शाखा द्वारा बताया गया कि प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करने से मन और शरीर दोनों की साफ-सफाई होती है, जिससे हम स्वस्थ रहते हैं। योग करने वाला व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है। इस वर्ष का थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग है जिसका तात्पर्य है शरीर, मन एवं पर्यावरण के बीच संतुलन। योग गुरु द्वारा योग एवं प्राणायाम के लाभ से अवगत कराते हुये विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
उक्त कार्यक्रम में मान. श्री अर्च्यूत पटवर्धन, अपर सत्र न्यायाधीश (एनडीपीएस) जशपुर, मान. श्री जनार्दन खरे, अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) जशपुर, मान. श्रीमती सरोजनी खरे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री कांति कुमार सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जशपुर, कु. श्वेता बघेल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, कु. प्रज्ञा सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जशपुर, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी जशपुर, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी जशपुर, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी जशपुर, श्री सुदेश गुप्ता, चीफ, लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम जशपुर, न्यायिक कर्मचारी गण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के कर्मचारीगण एवं कार्यालय लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम जशपुर के कौसल एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत