Ro no D15139/23

बस्ता गांव में बना पहला व्यवहार कॉर्नर गांव के बच्चे स्वयं के हित में कर रहे संवाद और कार्य

जशपुरनगर 22 जून 2025/ जिला प्रशासन, समग्र शिक्षा तथा यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘‘रूप नहीं गुण‘‘ कार्यक्रम के अंतर्गत जिले का पहला व्यवहार कॉर्नर जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बम्हनपुर के अंतर्गत ग्राम बस्ता में स्थापित किया गया है। इस अभिनव पहल का नेतृत्व स्वयं सेविका तेजल भगत द्वारा किया जा रहा है।

इस कॉर्नर में गांव के 25 से अधिक बच्चे नियमित बैठकर बाल विवाह, साइबर सुरक्षा, बच्चों की शिक्षा, सोशल मीडिया के प्रभाव और बॉडी सेफ्टी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं। स्वयंसेविका तेजल भगत बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान करती हैं। ब्लॉक समन्वयक श्री गुरुदेव प्रसाद भी समय-समय पर गतिविधियों की समीक्षा कर आगे की योजनाओं पर कार्य करते हैं।
यूनिसेफ परियोजना के जिला समन्वयक श्री तेजराम सारथी ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले में 10 से अधिक व्यवहार कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे। जिसका उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, जागरूक और सशक्त बनाना है।
समग्र शिक्षा के डीएमसी नरेंद्र कुमार सिंहा  ने स्वयंसेविका तेजल भगत के प्रयासों की सराहना करते हुए इस कॉर्नर को बच्चों के हित में एक प्रेरक पहल बताया। इस अवसर पर 12 जून को यूनिसेफ राज्य कार्यालय से बाल संरक्षण विशेषज्ञ सुश्री चेतना देसाई द्वारा बस्ता गांव का भ्रमण किया और बच्चों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनके कार्यों की जानकारी ली।
बच्चों ने उन्हें बताया कि गांव में बाल विवाह, नशा मुक्ति, शिक्षा और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया है। बच्चों ने गांव के दीवार लेखन, जगह-जगह जन जागरूकता रैली, और घर-घर जाकर समझाइश जैसे कार्यों की भी जानकारी दी।
सुश्री देसाई ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और भरोसा दिलाया कि यूनिसेफ हर कदम पर उनके साथ खड़ा रहेगा।

  • Related Posts

    मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को जिले के 15 परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न होगी परीक्षा, 4904 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित

      जशपुरनगर 22 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आगामी 26 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन…

    Read more

    युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर जशपुर में 28 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 360 पदों पर होगी भर्ती 10वीं पास से लेकर नर्सिंग योग्यताधारी युवाओं के लिए बेहतरीन मौका

      जशपुरनगर 22 अप्रैल 2026/ जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर द्वारा 28 अप्रैल 2026 मंगलवार को…

    Read more

    NATIONAL

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’