Ro no D15139/23

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजनांदगांव में पहली बार गूंजेगा राहगीर का संदेशमय संगीत

 

– विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन

*- पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जनजागरूकता का दिया जाएगा संदेश*

*- युवा कवियों, साहित्य प्रेमियों एवं स्कूल के विद्यार्थियों को भी मंच प्रदान किया जाएगा*

*- 5 जून 2026 को शाम 6 बजे अकाय रिजॉर्ट मनगटा की हरी-भरी वादियों के बीच होगा कार्यक्रम*

राजनांदगांव 20 मई 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को राजनांदगांव एक विशेष सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। जहां प्रसिद्ध कवि, गायक और संगीतकार पहली बार अपनी प्रस्तुति देंगे। अपने गीतों और कविताओं के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देने वाले राहगीर युवाओं के बीच एक सशक्त आवाज के रूप में पहचाने जाते हैं।
राहगीर का चर्चित गीत ये जो हंस रही है दुनिया मेरी नाकामियों पर… आज विश्वभर में हिंदी समझने और बोलने वाले लोगों की जुबान पर है। यह गीत केवल एक संगीत रचना नहीं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा, आत्मविश्वास और संघर्ष की ताकत का प्रतीक बन चुका है। जब भी युवाओं में ऊर्जा भरने, किसी के भीतर नया जोश जगाने या आत्मविश्वास पैदा करने की बात होती है, यह गीत विशेष रूप से सुना और साझा किया जाता है। इसी गीत ने राहगीर को देश-विदेश में एक अलग पहचान और सम्मान दिलाया है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जनजागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के विशेष सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में जुडऩे की अपील की गई है। आयोजन के दौरान वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण के शपथ ग्रहण समारोह तथा सामूहिक संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
राहगीर के साथ युगम बैंड की प्रस्तुति इस शाम को और भी यादगार बनाएगी। साथ ही शहर के युवा कवियों, साहित्य प्रेमियों एवं स्कूल के विद्यार्थियों को भी मंच प्रदान किया जाएगा, जहां वे अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम 5 जून 2026 को शाम 6 बजे अकाय रिजॉर्ट मनगटा की हरी-भरी वादियों के बीच आयोजित किया जाएगा, जहां प्रकृति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
आयोजकों के अनुसार यह केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का सामूहिक उत्सव होगा। जिसमें संगीत, कविता और जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

  • Related Posts

    राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बचेली के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

    5 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण और कांस्य पदक, कोच नंदकिशोर साहू भी हुए सम्मानित*   रायपुर. 5 अगस्त 2026. धमतरी में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित 12वीं छत्तीसगढ़…

    Read more

    ‘मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0’ का पहला चरण सफल

    वैज्ञानिक मार्गदर्शन से बीजापुर में तसर रेशम उत्पादन को मिलेगी नई गति   रायपुर, 5 अगस्त 2026/ वैज्ञानिक मार्गदर्शन से तसर रेशम उत्पादन को आधुनिक तकनीक, रोग नियंत्रण और बेहतर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस