Ro no D15139/23

ग्राम खुटेरी में जनजातीय गरिमा उत्सव का हुआ शुभारंभ – 18 से 25 मई तक चलेगा विशेष अभियान

राजनांदगांव 20 मई 2026। सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खुटेरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 का शुभारंभ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं बुनियादी सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना शासन-प्रशासन की प्राथमिकता है।
उल्लेखनीय है कि जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत चयनित 105 ग्रामों में चलाया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जमीनी संपर्क, सेवा संतृप्ति, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता, आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत निर्मित आदि सेवा केन्द्रों में जन सुनवाई कार्यक्रम द्वारा प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध कर समाधान किया जाना है। सुशासन की सरकार, गांव-गांव, द्वार-द्वार के संकल्प के तहत कार्यक्रम स्थल पर जनसमस्या निवारण शिविर भी आयोजित किया गया। जहां नागरिकों की समस्याएं सुनी गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष  किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष  प्रतिमा चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति  देवकुमारी साहू,  संतोष अग्रवाल,  मनोज साहू,  तिलेश्वर साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सुश्री दीक्षा गुप्ता, ग्राम पंचायतों के सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    वेटलैंड संरक्षण को मिलेगा नया बल छत्तीसगढ़ स्टेट वेटलैंड ऑथोरिटी और विश्वविद्यालय के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू

      रायपुर, 20 मई 2026/ छत्तीसगढ़ में वेटलैंड संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कल 19 मई को छत्तीसगढ़ स्टेट…

    Read more

    जिला एवं तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना

      राजनांदगांव 20 मई 2026। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग नवा रायपुर के निर्देशानुसार मानसून सत्र 2026 में प्राकृतिक आपदा, बाढ़, अतिवृष्टि की संभावित स्थिति को देखते हुए बचाव एवं…

    Read more

    NATIONAL

    21 मई को फिर उड़ान भरेगा SpaceX का Starship, इंसानों को मंगल तक पहुंचाने की तैयारी तेज

    21 मई को फिर उड़ान भरेगा SpaceX का Starship, इंसानों को मंगल तक पहुंचाने की तैयारी तेज

    वेलकम टू रोम माय फ्रेंड’, इटली पहुंचे PM मोदी के साथ जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की सेल्फी, खास अंदाज में हुआ स्वागत

    वेलकम टू रोम माय फ्रेंड’, इटली पहुंचे PM मोदी के साथ जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की सेल्फी, खास अंदाज में हुआ स्वागत

    पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ कोलोसियम का दौरा किया, ट्रेड और इंवेस्टमेंट पर होगी वार्ता

    पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ कोलोसियम का दौरा किया, ट्रेड और इंवेस्टमेंट पर होगी वार्ता

    टाउनशिप में गई जमीन, तो एक आवेदन पर मिलेगा 4 गुना पैसा, CM सम्राट चौधरी का ऐलान

    टाउनशिप में गई जमीन, तो एक आवेदन पर मिलेगा 4 गुना पैसा, CM सम्राट चौधरी का ऐलान

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, जानें आज की कीमत

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, जानें आज की कीमत

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत