Ro no D15139/23

सेवानिवृत्ति के दिन ही पटवारी बोनिफास खलखो को मिला पीपीओ 34 वर्षों की सेवा का सम्मान, शाल-श्रीफल भेंट कर दी गई विदाई

जशपुरनगर 30 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार राजस्व विभाग में एक सराहनीय पहल के तहत सेवानिवृत्त पटवारी  बोनिफास खलखो को उनके सेवानिवृत्ति दिवस पर ही अंतिम पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) प्रदान किया गया। यह पहल शासन की मंशानुरूप समयबद्ध सेवा वितरण का उत्कृष्ट उदाहरण बनी है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुनकुरी द्वारा  खलखो के सेवानिवृत्ति अवसर पर उन्हें सम्मान पूर्वक पीपीओ प्रदान किया गया। साथ ही शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनके दीर्घकालीन योगदान का सम्मान किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
एसडीएम कुनकुरी  नंदजी पांडे ने बताया कि   बोनिफास खल्खो ने 13 जुलाई 1991 को रायगढ़ में पटवारी पद पर अपनी सेवा प्रारंभ की थी। लगभग 34 वर्षों की दीर्घ एवं निष्ठापूर्ण सेवा अवधि में उन्होंने बगीचा, कांसाबेल, पत्थलगांव एवं कुनकुरी सहित विभिन्न स्थानों पर कार्य करते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन किया। उनके कार्यकाल में जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता एवं प्रशासनिक दक्षता सदैव प्रशंसनीय रही। इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के समय सभी देय लाभ समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा रहा है। श्री खलखो की सेवाएँ राजस्व विभाग के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी और उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई