Ro no D15139/23

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक  रायमुनी भगत ने किया पौधारोपण जशपुर वनमंडल में चला हरित महाअभियान, पर्यावरण संरक्षण और वन संवर्धन का दिया संदेश

जशपुरनगर 06 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जशपुर वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र जशपुर, सन्ना सहित जिले के सभी वन परिक्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण वृद्धि एवं जन जागरूकता के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, वन अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीण जनों ने पौधरोपण कर हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत ने वन परिक्षेत्र जशपुर एवं सन्ना में सीता अशोक, लक्ष्मीतरु, टिकोमा एवं झारुल जैसे औषधीय, छायादार एवं फूलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन के लिए ही नहीं, बल्कि मानव जीवन, जल संरक्षण और जैव विविधता के संरक्षण के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी जशपुर श्री शशि कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण को केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसे जनसहभागिता के माध्यम से सतत अभियान का स्वरूप दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने वन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न हरित पहल, वृक्षारोपण कार्यक्रमों तथा वन संरक्षण गतिविधियों की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा जैव विविधता संवर्धन के संबंध में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते तापमान, जल संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जशपुर वन मंडल के सभी वन परिक्षेत्रों में फलदार, छायादार एवं स्थानीय प्रजातियों के पौधों का व्यापक स्तर पर रोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने वनों की रक्षा करने, अवैध कटाई एवं वन अपराधों की रोकथाम में सहयोग करने तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ ली। इस दौरान महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्य, छात्र-छात्राएं, पर्यावरण प्रेमी, ग्रामीणजन, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। जशपुर वनमंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह हरित अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, हरित आवरण विस्तार करने तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

  • Related Posts

    फिनोलेक्स केबल्स ने रायपुर में स्मार्ट होम सॉल्यूशंस और आधुनिक इलेक्ट्रिकल उत्पादों की श्रृंखला पेश की (बाजार से 50% से अधिक राजस्व वृद्धि का लक्ष्य)

      रायपुर, 22 जुलाई, 2026: भारत की अग्रणी इलेक्ट्रिकल और कम्युनिकेशन केबल निर्माता कंपनियों में से एक तथा विश्वसनीय इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशंस प्रदाता फिनोलेक्स केबल्स लिमिटेड ने आज रायपुर में अपने…

    Read more

    उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न, नवीन किस्मों के फलदार पौधों के रोपण हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

     जशपुरनगर 22 जुलाई 2026/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर  अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में विगत दिवस 21 जुलाई 2026 को जिला पंचायत में उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं