Ro no D15139/23

एएनएम व मितानिन प्रशिक्षकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

धमतरी, 9 फरवरी 2026। जिले में बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज़) से पीड़ित बच्चों में समय रहते पहचान, उचित उपचार एवं बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में जिले के ANM एवं मितानिन प्रशिक्षकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों की तकनीकी क्षमता को सुदृढ़ कर उन्हें अपने-अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने हेतु सक्षम बनाना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान टाइप-1 डायबिटीज़ की प्रारंभिक पहचान, उपचार एवं दीर्घकालीन प्रबंधन, काउंसलिंग की भूमिका, रोगी सहायता समूह, समुदाय आधारित जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य तथा पारिवारिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। समूह गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सार्थक चर्चा की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहल बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय और प्रेरणादायक कदम है, जिससे बाल मधुमेह से पीड़ित बच्चों को समय पर उचित देखभाल एवं मार्गदर्शन मिल सकेगा।
यूनिसेफ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में यूनिसेफ टीम द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के सभी संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की शत-प्रतिशत सहभागिता रही, जो भविष्य में रोगियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. जे.पी. दीवान, श्रीमती प्रिया कंवर (जिला कार्यक्रम प्रबंधक), श्री रोहित पांडे (ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक) एवं श्री पुष्पेंद्र कुमार साहू (ब्लॉक डेटा प्रबंधक) का विशेष सहयोग रहा। इस एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में कुल 65 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम का द्वितीय चरण हाल ही में धमतरी जिले में आयोजित किया गया था।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल