Ro no D15139/23

विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर कुंवरपुर डेम में सारस क्रेन संरक्षण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यशाला आयोजित

विश्व आर्द्रभूमि (वेटलैंड) दिवस के अवसर पर लखनपुर परिक्षेत्र अंतर्गत कुँवरपुर डेम में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आर्द्रभूमि संरक्षण एवं जैव विविधता को बढ़ावा देना, विशेष रूप से सारस क्रेन (Sarus Crane) के संरक्षण पर विचार-विमर्श करना था। कार्यशाला के दौरान सारस क्रेन के प्राकृतिक आवास, उनके संरक्षण की आवश्यकता, मानवीय गतिविधियों से पड़ने वाले दुष्प्रभाव तथा संरक्षण हेतु समन्वित एवं सामुदायिक प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर श्री विजय अग्रवाल, सभापति, वन स्थायी समिति एवं सदस्य, जिला स्तरीय वेटलैंड संरक्षण समिति मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही संचालक मत्स्य एवं पशुपालन विभाग, एस.डी.ओ. सिंचाई विभाग, सब-इंजीनियर, नगर निगम प्रतिनिधि, श्रीमती दीपिका स्वर्णकार, सहायक प्राध्यापक, पी.जी. कॉलेज, उपवनमण्डलाधिकारी अंबिकापुर एवं उदयपुर, सरगुजा वनमण्डल के समस्त वन परिक्षेत्राधिकारी, लखनपुर परिक्षेत्र के कर्मचारीगण तथा वेटलैंड मित्र कार्यक्रम से जुड़े प्रतिभागी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं द्वारा आर्द्रभूमियों को स्वच्छ एवं अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने, जल स्रोतों के संरक्षण तथा स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों द्वारा आर्द्रभूमि एवं वन्यजीव संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी, सरगुजा द्वारा आम नागरिकों से आह्वान किया गया कि वे आर्द्रभूमियों में स्वच्छता अभियान चलाकर इन्हें स्वच्छ बनाए रखें तथा आर्द्रभूमियों को जनजीवन एवं आजीविका से जोड़ते हुए उनके संरक्षण में सहभागी बनें।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और यह समाज प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है” विष्णु देव साय

      कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह में समाज के बुजुर्गों एवं ब्राह्मण समाज के ख्याति प्राप्त विप्रजनों काऔषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला, पत्रकार श्री राजेश…

    Read more

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में