Ro no D15139/23

मोर गांव-मोर पानी महाअभिान के अंतर्गत भू -जल संरक्षण मिशन जल रक्षा के प्रथम चरण का एक दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम रूवातला से प्रारंभ

– प्रशिक्षण में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के संबंध में तकनीकी पहलुओं की विस्तार से दी गई जानकारी
राजनांदगांव 03 जून 2025। मोर गांव-मोर पानी महाअभिान भू-जल संरक्षण मिशन जल रक्षा के प्रथम चरण का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत रूवातला से प्रारंभ किया गया। अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती लता सिन्हा ने प्रशिक्षणार्थियों जल संरक्षण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी को भू-जल रक्षा के लिए शपथ दिलाई। सीईओ जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्री आलोक सातपुते ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के संबंध में विस्तार से बताया। बारिश के पानी को संग्रहित कर भूजल स्तर को बढ़ाने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में तकनीकी सहायक मनरेगा डोंगरगढ़ श्री आशुतोष वैष्णव एवं श्री प्रवीण गड़पायले द्वारा जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के संबंध में प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार से दी गई।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन एवं आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा से प्राप्त निर्देशानुसार डोंगरगढ़ विकासखण्ड के सभी 100 ग्राम पंचायतों को 4 कलस्टर में विभाजित करते हुए प्रतिभागियों को मोर गांव मोर पानी महाअभियान के तहत ऑफलाईन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण प्रदान कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर मोर गांव मोर पानी महाअभियान के तहत प्रतिभागियों को जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के संबंध में उन्मुखीकरण प्रशिक्षण प्रदान कर ग्रामीणों में जन जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों एवं शासकीय भवनों की दीवारों पर भूजल स्तर की जानकारी सहित स्लोगन का लेखन किया गया है। मोर गांव मोर पानी के तहत शासन के निर्देशानुसार जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए प्रशिक्षित तकनीकी सहायकों के माध्यम से क्लस्टर लेवल के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन हो रहे है और जल संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े हुए मैदानी अमले को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस अवसर पर सरपंचगण श्रीमती उर्मिला मंडावी, श्रीमती चमेली साहू, श्री भोजराम, श्री इतवारी राम, श्रीमती माना बाई, उप सरपंच धरमसिंग, श्रीमती अनुराधा सिन्हा सहित सचिव श्री बालक दास, श्री देवसिंह, श्री वीरेन्द्र साहू, श्री धरमपाल वर्मा, श्रीमती पूर्णिमा मंडावी, श्रीमती अंजू ठाकुर, श्रीमती सरिता श्रीवास, रोजगार सहायक श्रीमती प्रभा, श्रीमती सोनबती, श्रीमती भारती साहू, श्री नंदकुमार, श्री रोहित, श्री कलेश वर्मा, सुश्री पुनम पूराम, उपसरपंच, बिहान समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन में आवेदन के बाद केवल राम के बेटे का आसानी से बना आधार कार्ड

    सीएम हेल्पलाईन प्रभावी एवं उपयोगी हो रहा साबित*   *- समस्या का समय पर समाधान होने से मिली राहत*   राजनांदगांव 07 अगस्त 2026। शासन की सेवाओं एवं योजनाओं से…

    Read more

    जिला कार्यालय भवन परिसर में संधारण के संबंध में 27 अगस्त को आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 07 अगस्त 2026। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव परिसर एवं शौचालय की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर एवं बाहर संपूर्ण बगीचों का माह सितम्बर 2026 से अगस्त 2027 तक की…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन