Ro no D15139/23

एन.ई.एस. कॉलेज में 15 दिसंबर को एक दिवसीय युवा शिविर का होगा आयोजन

  अरविन्द की समग्र शिक्षा दर्शन पर आधारित शिविर में डॉ. इन्दिरा मिश्र करेंगे मार्गदर्शन

    अरविन्द सोसायटी, पांडिचेरी की छत्तीसगढ़ राज्य समिति द्वारा जशपुर नगर स्थित एन.ई.एस. कॉलेज में 15 दिसम्बर 2025 को एक दिवसीय युवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें युवाओं के सर्वांगीण विकास से संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। शिविर में वरिष्ठ सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी डॉ. इन्दिरा मिश्र अपने सहयोगियों के साथ विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। इस आयोजन में लगभग 50 स्नातक स्तर के विद्यार्थी सहभागिता करेंगे।
यह शिविर महर्षि  अरविन्द की समग्र शिक्षा की अवधारणा पर आधारित होगा।   अरविन्द का मानना था कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि छात्र का शारीरिक, मानसिक, प्राणिक एवं आत्मिक विकास होना चाहिए। इसके अंतर्गत शरीर के लिए व्यायाम, मन के लिए चिंतन, प्राण के लिए उत्साह तथा आत्मा के लिए शुद्धता का अभ्यास आवश्यक है। इस युवा शिविर में एन.ई.एस. कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य महाविद्यालयों के इच्छुक छात्र भी भाग ले सकते हैं। आयोजन को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा जा रहा है और इसे युवाओं के व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

  • Related Posts

    प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 4 परिवारों को कुल 16 लाख रुपए की मिलेगी आर्थिक सहायता आरबीसी खंड-6 क्रमांक-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से जनहानि पर प्रभावित परिवारों को दी जाती है आर्थिक सहायता

      जशपुरनगर 19 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड-6 क्रमांक-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदाओं एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने…

    Read more

    जिले में 01 जून से अब तक 6480.5 मिमी वर्षा दर्ज

    जशपुरनगर 19 अगस्त 2026 /भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून से 19 अगस्त 2026 तक 6480.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसी अवधि में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ