Ro no D15139/23

धान खरीदी व्यवस्था की सघन निगरानी – कलेक्टर रोहित व्यास ने खरीदी केंद्र व चेक पोस्टों का किया औचक निरीक्षण

किसानों की सुविधा, पारदर्शी खरीदी और अवैध परिवहन रोकने के दिए कड़े निर्देश

  कलेक्टर   रोहित व्यास ने आज जिले में चले रहे धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने धान खरीदी केंद्र सहित चेक पोस्ट का भी औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने जशपुर विकासखंड अंतर्गत गम्हरिया धान खरीदी केंद्र पहुंचकर खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी से संबंधित पंजीयों का अवलोकन करते हुए खरीदी प्रक्रिया, धान के उठाव, बारदाना की उपलब्धता तथा किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी कार्य पूरी पारदर्शिता एवं सुचारू रूप से संपन्न हो, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने किसानों के बैठने, तौल, भुगतान एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके पश्चात कलेक्टर श्री व्यास ने लोदाम, भालमंडा एवं सकरडेगा स्थित चेक पोस्टों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंतरराज्यीय एवं आंतरिक मार्गों पर धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए की जा रही निगरानी की समीक्षा की। कलेक्टर ने चेक पोस्टों पर तैनात अधिकारियों को निगरानी और अधिक सख्त करने तथा संदिग्ध वाहनों की गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान एसडीएम जशपुर श्री विश्वास राव मस्के सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री व्यास ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में अवैध धान की खरीदी-बिक्री और परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अमले को सजग रहते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि धान खरीदी व्यवस्था प्रभावित न हो और वास्तविक किसानों को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यह भी कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि सही किसान का धान ही खरीदी केंद्र तक पहुंचे और किसी भी स्तर पर बिचौलियों अथवा अवैध गतिविधियों को पनपने का अवसर न मिले। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी सीजन के दौरान लगातार निरीक्षण एवं निगरानी जारी रखी जाएगी, ताकि पूरी व्यवस्था पारदर्शी, सुव्यवस्थित और किसान हितैषी बनी रहे।

  • Related Posts

    माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी

      सुदूर ग्राम कड़ेनार में शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का मिला लाभ रायपुर, 20 अगस्त 2026/ माओवाद मुक्त होने के बाद अब कोंडागांव जिले…

    Read more

    सेवा डेरा ने बदली बस्तर अंचल की ग्रामीण महिलाओं की राह

      रायपुर, 20 अगस्त 2026/ बस्तर जो कभी नक्सल हिंसा के लिए जाना जाता था, आज बदलाव और विकास की कहानी लिख रहा है। बस्तर जिले के ग्राम पंचायत नेतानार…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ