Ro no D15139/23

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 08 जनवरी से प्रारंभ

भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली अंतर्गत गठित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली द्वारा प्रवर्तित एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु  08 जनवरी 2026 से ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ है।
जशपुर जिले में कुल 06 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित है। इनमें बगीचा विकासखण्ड के सन्ना में बालिकाओं हेतु 60 सीट एवं संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घोलेंग विकासखण्ड जशपुर, संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बुढरूडांड विकासखण्ड कांसाबेल, संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा विकासखण्ड पत्थलगांव, संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय फरसाबहार विकासखण्ड फरसाबहार एवं संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय देंगनी विकासखंड मनोरा जिसमें सभी विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु बालकों के लिए 30 सीट एवं बालिकाओं के लिए 30 सीट निर्धारित है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 5 वीं में प्रवेश के लिए नियमावली तथा प्रवेश नीति के लिए ऑनलाइन पंजीयन वेबसाईट www.eklavya.cg.nic.in  पर अवलोकन किया जा सकता है। वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन के लिए 08 जनवरी 2026 से प्रारंभ है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 फरवरी 2026 तथा आवेदन फार्म में त्रुटि सुधार करने की तिथि 08 से 10 फरवरी 2026 है। प्रवेश परीक्षा की तिथि 01 मार्च 2026 दिन रविवार, प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक निर्धारित की गई है।
   
  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं