Ro no D15139/23

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ

जशपुरनगर 11 जनवरी 2026/ भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली अंतर्गत गठित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली द्वारा प्रवर्तित एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु  08 जनवरी 2026 से ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ है।
जशपुर जिले में कुल 06 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित है। इनमें बगीचा विकासखण्ड के सन्ना में बालिकाओं हेतु 60 सीट एवं संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घोलेंग विकासखंड जशपुर, संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बुढरूडांड विकासखण्ड कांसाबेल, संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा विकासखण्ड पत्थलगांव, संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय फरसाबहार विकासखण्ड फरसाबहार एवं संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय देंगनी विकासखंड मनोरा जिसमें सभी विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु बालकों के लिए 30 सीट एवं बालिकाओं के लिए 30 सीट निर्धारित है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 5 वीं में प्रवेश के लिए नियमावली तथा प्रवेश नीति के लिए ऑनलाइन पंजीयन वेबसाइट  www.eklavya.cg.nic.in  पर अवलोकन किया जा सकता है। वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन के लिए 08 जनवरी 2026 से प्रारंभ है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 फरवरी 2026 तथा आवेदन फार्म में त्रुटि सुधार करने की तिथि 08 से 10 फरवरी 2026 है। प्रवेश परीक्षा की तिथि 01 मार्च 2026 दिन रविवार, प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक निर्धारित की गई है।

  • Related Posts

    अवैध  ईंट निर्माण पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई 2 लाख 10 हजार ईंटें जब्त, प्रकरण दर्ज

      जशपुरनगर 18 मार्च 2026/ जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विभाग द्वारा…

    Read more

    कृषि महाविद्यालय कुनकुरी में कृषि क्रांति एक्सपो 2.0 का आयोजन 23 से 25 मार्च तक प्रगतिशील किसान संजीता एक्का पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मत्स्य, बत्तख और सुकर पालन से बनाए आय के नए स्त्रोत

     जशपुरनगर 18 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन में जिले की महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। जशपुर जिले के ग्राम सोगड़ा…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट