Ro no D15139/23

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन 22 जून से 3 जुलाई तक

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मिलेगी निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा

जशपुरनगर 21 जून 2026/ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है। योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राओं को राज्य के चयनित निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक अध्ययन की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से प्रारंभ होकर 3 जुलाई 2026 तक संचालित रहेगी।

इच्छुक एवं पात्र हितग्राही जिला श्रम कार्यालय, श्रम संसाधन केंद्र अथवा लोक सेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नजदीकी जिला श्रम कार्यालय या श्रम संसाधन केंद्र से संपर्क किया जा सकता है। श्रम पदाधिकारी ने जिले पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के बेहतर शैक्षणिक भविष्य के लिए इस महत्वाकांक्षी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    सरकार नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों तथा मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों के सम्मानजनक पुनर्वास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : विधानसभा अध्यक्ष

    *- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 नक्सल पीडि़त परिवारों को 60 लाख रूपए की आर्थिक सहायता एवं 13 आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का किया चेक वितरित*  …

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा बिना लाइसेंस उर्वरक तैयार करने पर की गई कार्रवाई

    *- 2485 बोरी उर्वरक सामग्री जब्त*   राजनांदगांव 11 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में नकली, अवमानक तथा बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के उर्वरक एवं जैविक खाद…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स